WWE के दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने कुछ दिनों पहले रेसलिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। समरस्लैम 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ उनका मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। दोनों के बीच बेहद खतरनाक हेल इन ए सेल मुकाबला हुआ, जिसमें ओबा फेमी ने जीत दर्ज की। ऐसे में 49 साल के लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि अब उन्होंने खुद इसकी ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। उनके संन्यास के बाद WWE रिंग में ‘द बीस्ट’ का खौफनाक अंदाज अब देखने को नहीं मिलेगा।
लैसनर ने खुद किया रिटायरमेंट का ऐलान

ब्रॉक लैसनर के समरस्लैम 2026 में आखिरी मैच लड़ने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं। यहां तक कि जॉन सीना ने भी पिछले साल इस संभावना का जिक्र किया था। समरस्लैम में ओबा फेमी से मुकाबला हारने के बाद लैसनर ने एरीना में मौजूद फैंस को ग्रीटिंग्स भी दी। इसके कुछ दिनों बाद ‘द पैट मैकअफी शो’ में नजर आए लैसनर ने साफ कर दिया कि उन्होंने ऑफिशियल तौर पर प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास ले लिया है।
हार के बाद फेमी को बताया WWE का फ्यूचर

ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर का एक अलग ही रूप देखने को मिला। मुकाबला खत्म होने के बाद उन्होंने फेमी को गले लगाया और युवा रेसलर की जमकर तारीफ की। लैसनर ने फेमी को WWE का फ्यूचर बताया और उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ करी। इस दौरान एरीना में मौजूद दर्शकों ने भी फेमी के लिए जोरदार तालियां बजाईं। लैसनर की ओर से मिली यह तारीफ युवा स्टार के लिए काफी खास मानी जा रही है।
ट्रिपल एच ने खास अंदाज में दी विदाई
View this post on Instagram
ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी उन्हें थैंक्स कहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘Thank you Brock’ लिखकर लैसनर को याद किया। ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर का रिश्ता WWE के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों के बीच रिंग में जबरदस्त मुकाबले और राइवलरी देखने को मिली है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।
पुरानी तस्वीरों के साथ ‘द बीस्ट’ को किया याद

ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट पर ट्रिपल एच भी काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने लैसनर के साथ बिताए पुराने पलों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों की रिंग राइवलरी के साथ-साथ उनके बिताए कुछ खास पल भी नजर आए। ऐसे में ट्रिपल एच का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से चर्चा में आ गया। WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में शामिल रहे लैसनर को इस तरह विदाई देना उनके शानदार करियर को सम्मान देने जैसा रहा।
फेमी के साथ रहा यादगार मुकाबलों का सिलसिला
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी की शुरुआत मार्च 2026 में हुई थी। दोनों के बीच पहली बड़ी भिड़ंत रेसलमेनिया 42 में हुई, जहां फेमी ने लैसनर को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद दोनों का सामना क्लैश इन इटली में हुआ, जिसमें लैसनर ने वापसी करते हुए जीत हासिल की। आखिरकार समरस्लैम 2026 में दोनों के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला हुआ। हेल इन ए सेल के इस खतरनाक मैच में ओबा फेमी ने जीत दर्ज की और ब्रॉक लैसनर के शानदार WWE करियर को उन्होंने खत्म कर दिया।
अब WWE फैंस के लिए ‘द बीस्ट’ सिर्फ यादों में रहेंगे, जबकि ओबा फेमी जैसे युवा सितारों पर कंपनी का फ्यूचर टिका होगा।
Read More: WWE: Roman Reigns का टाइटल रन खत्म करेगा कौन?, ये 5 सुपरस्टार बन सकते हैं अगले नए चैंपियन



Download Android App
Download iOS App




