Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, विराट और शुभमन गिल को भी छोड़ा पीछे

Summary :

Yashasvi Jaiswal Creates History: इंडियन टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल भी पहले कई बार यह एक्सेप्ट कर चुके हैं कि वनडे टीम में रेगुलर मौके मिलने के मामले में जायसवाल काफी दुर्भाग्यशाली रहे हैं। हालांकि, जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में जायसवाल ने नाबाद 110 रन बनाए और अपने करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ दिया। इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास…

Yashasvi Jaiswal Creates History: इंडियन टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल भी पहले कई बार यह एक्सेप्ट कर चुके हैं कि वनडे टीम में रेगुलर मौके मिलने के मामले में जायसवाल काफी दुर्भाग्यशाली रहे हैं। हालांकि, जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने खुद को साबित किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में जायसवाल ने नाबाद 110 रन बनाए और अपने करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ दिया। इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Fastest Century Batsman: सबसे तेज दो वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal Creates History
Yashasvi Jaiswal Creates History (Source: Google)

यशस्वी जायसवाल अब वनडे करियर की सबसे कम पारियों में दो शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह अचीवमेंट अपनी सिर्फ छठी वनडे पारी में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 7 पारियों में दो शतक पूरे किए थे।

इस लिस्ट में केदार जाधव तीसरे नंबर पर हैं, जबकि भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम विराट कोहली और शुभमन गिल काफी पीछे हैं। विराट ने अपना दूसरा वनडे शतक 17वीं पारी में लगाया था, जबकि शुभमन गिल को इस मुकाम तक पहुंचने में 18 पारियां लगी थीं।

Batsman Who Make 2 Century In Least Innings: सबसे कम पारियों में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal Creates History
Yashasvi Jaiswal Creates History (Source: Google)

6 पारी – यशस्वी जायसवाल
7 पारी – शिखर धवन
9 पारी – केदार जाधव
17 पारी – विराट कोहली
18 पारी – शुभमन गिल

Yashasvi Jaiswal Creates History: शानदार रहा वनडे करियर का आगाज

Yashasvi Jaiswal Creates History
Yashasvi Jaiswal Creates History (Source: Google)

यशस्वी जायसवाल ने अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक निकले हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 71.25 का रहा है। इसके अलावा वह उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में कम से कम एक-एक शतक लगाया है।

Indian Team Victory: भारत ने आसानी से जीता मुकाबला

Yashasvi Jaiswal Creates History
Yashasvi Jaiswal Creates History (Source: Google)

अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए। टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। फिर 219 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मुकाबला बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 110 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारत ने केवल 28.4 ओवर में टारगेट हासिल कर मैच पर एकतरफा जीत दर्ज की।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।