International Yoga Day 2026 Theme: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या है?

साल 2026 में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है। इसका मतलब है कि योग सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है, बल्कि बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद, फुर्तीला और आत्मनिर्भर बने रहने का एक अच्छा तरीका है। रोज योग करने से शरीर लचीला रहता है, टेंशन कम होती है और लाइफस्टाइल बेहतर बनती है।
International Yoga Day 2026 History: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
योग दिवस मनाने का आइडिया सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को यूनाइटेड नेशंस (संयुक्त राष्ट्र महासभा) में दिए अपने भाषण में दिया था। उन्होंने योग को भारत की पुरानी संस्कृति का एक अनमोल तोहफा बताते हुए कहा था कि यह सिर्फ एक कसरत नहीं है, बल्कि इंसान को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है।
पीएम मोदी की इस बात को दुनिया भर के देशों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को यूनाइटेड नेशंस ने 21 जून को हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान कर दिया। इस फैसले को रिकॉर्ड 175 देशों का साथ मिला, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।
International Yoga Day 2026: 21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई?

योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख को बिना सोचे-समझे नहीं चुना गया था। दरअसल, यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ‘समर सॉल्स्टिस’ (ग्रीष्म संक्रांति) भी कहते हैं। इस दिन सूरज की रोशनी धरती पर सबसे ज्यादा समय तक रहती है।
दुनिया की कई संस्कृतियों में इस दिन को बेहद खास माना जाता है। इसे एनर्जी, पॉजिटिविटी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। भारतीय मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन के बाद ‘दक्षिणायन’ की शुरुआत होती है, जिसे पूजा-पाठ, ध्यान और मन की शांति के लिए बहुत अच्छा समय माना जाता है। यही कारण है कि योग जैसी अच्छी चीज के लिए 21 जून का दिन चुना गया।
दुनिया भर में योग दिवस कैसे मनाया जाता है?
हर साल 21 जून को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर योग के कार्यक्रम होते हैं। लोग पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और खुले मैदानों में इकट्ठा होकर एक साथ योग करते हैं। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को योग के फायदों के बारे में बताना है। भारत में सरकार की तरफ से कई बड़े आयोजन किए जाते हैं, जिनमें लाखों लोग हिस्सा लेते हैं। विदेशों में मौजूद भारतीय एम्बेसी (दूतावास) भी वहां योग कार्यक्रम करवाती हैं।
International Yoga Day 2026 Significance: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

योग न सिर्फ हमारे शरीर को फिट रखता है, बल्कि हमारे मन को शांत करता है और हमारी सोच को पॉजिटिव बनाता है। इसी वजह से योग दिवस के जरिए पूरी दुनिया को इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




