Fifa World Cup का रोमांच लेने न्यू यॉर्क पहुंचा ये इंडियन क्रिकेट प्लेयर, जानें किस टीम को कर रहा था सपोर्ट?

Summary :

इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों भारत की T-20 और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें विराट कोहली की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने आखिरी मुकाबले में शानदार शतक लगाकर अपनी एबिलिटी से सबको रूबरू कराया था। अर्जेंटीना की जर्सी पहन फ्रांस और स्वीडन का फुटबॉल मैच देखने पहुंचे यशस्वी जयसवाल   View this post on Instagram   A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28) क्रिकेट से थोड़ी दूरी के बीच यशस्वी इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मज़ा ले रहे हैं। वो…

इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों भारत की T-20 और वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें विराट कोहली की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने आखिरी मुकाबले में शानदार शतक लगाकर अपनी एबिलिटी से सबको रूबरू कराया था।

अर्जेंटीना की जर्सी पहन फ्रांस और स्वीडन का फुटबॉल मैच देखने पहुंचे यशस्वी जयसवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

क्रिकेट से थोड़ी दूरी के बीच यशस्वी इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मज़ा ले रहे हैं। वो न्यूयॉर्क में खेले गए फ्रांस और स्वीडन के बीच राउंड ऑफ 32 मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे। हालांकि खास बात तो यह रही कि उन्होंने फ्रांस या स्वीडन की नहीं, बल्कि अर्जेंटीना की जर्सी पहन रखी थी, जिस पर लेजेंड फुटबॉलर लियोनेल मेसी का नाम और नंबर लिखा हुआ था। यशस्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेडियम से एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे साफ पता चलता है कि वो मेसी के बड़े फैन हैं। माना जा रहा है कि वो अर्जेंटीना के अगले मुकाबले को भी स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं।

Yashasvi Jaiswal Watch FIFA World Cup: पूरा हुआ यशस्वी का एक बड़ा सपना

Yashasvi Jaiswals Bucket List
Yashasvi Jaiswals Bucket List (Source: Google)

वीडियो शेयर करते हुए यशस्वी जायसवाल ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप का मुकाबला स्टेडियम में बैठकर देखना उनकी “बकेट लिस्ट” का हिस्सा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आखिरकार उनका यह सपना पूरा हो गया। आमतौर पर बकेट लिस्ट उन इच्छाओं की लिस्ट होती है, जिन्हें कोई इंसान अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर पूरा करना चाहता है।

फ्रांस ने दर्ज की शानदार जीत

France vs Sweden
France vs Sweden (Source: Google)
जिस मुकाबले का लुत्फ उठाने यशस्वी पहुंचे थे, उसमें फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं अर्जेंटीना अब राउंड ऑफ 32 में अपना मुकाबला 4 जुलाई को मियामी गार्डन्स में खेलेगी। ऐसे में फुटबॉल लवर्स के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल की नजरें भी इस बड़े मुकाबले पर टिकी होंगी।

Read More: England Series से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवालों पर श्रेयस अय्यर का बयान, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।