Rohit Shetty in GMC Hummer EV: Rohit Shetty के गैरेज में आई नई ‘Singham’: ₹4.76 करोड़ की GMC Hummer EV चलाते दिखे डायरेक्टर

Summary :

बॉलीवुड के एक्शन किंग रोहित शेट्टी ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ग्रैंड फिनाले में अपनी करोड़ों की ब्रांड न्यू GMC Hummer EV के साथ पहुंचे। जैसे ही उनकी यह दमदार इलेक्ट्रिक SUV सेट पर आई, पैपराजी ने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 4.76 करोड़ की GMC Hummer EV ड्राइव करते दिखे रोहित शेट्टी फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार एक्शन और गाड़ियों के प्रति प्यार के लिए जाने जाते हैं। उनके कार कलेक्शन में एक और बेहद खास नाम शामिल है—ऑरेंज कलर की GMC Hummer EV। यह…

बॉलीवुड के एक्शन किंग रोहित शेट्टी ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ग्रैंड फिनाले में अपनी करोड़ों की ब्रांड न्यू GMC Hummer EV के साथ पहुंचे। जैसे ही उनकी यह दमदार इलेक्ट्रिक SUV सेट पर आई, पैपराजी ने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4.76 करोड़ की GMC Hummer EV ड्राइव करते दिखे रोहित शेट्टी

Rohit Shetty Car collection
Rohit Shetty Car collection (SOURCE: Social Media)

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार एक्शन और गाड़ियों के प्रति प्यार के लिए जाने जाते हैं। उनके कार कलेक्शन में एक और बेहद खास नाम शामिल है—ऑरेंज कलर की GMC Hummer EV। यह कोई साधारण इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं है, बल्कि सड़कों पर चलने वाला एक ‘मॉन्स्टर’ है। आइए जानते हैं इसकी कुछ खास बातें: भारत में इस दमदार SUV की कीमत लगभग ₹4.67 करोड़ है। इसका मस्कुलर और बॉक्सी डिजाइन, विशाल साइज और बेजोड़ रोड प्रेजेंस इसे दूसरी सभी लग्जरी गाड़ियों से बिल्कुल अलग और खतरनाक लुक देता है। GMC ने अभी तक इस मॉडल को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया है।

इसके बावजूद, कार प्रेमियों के क्रेज की वजह से प्राइवेट इम्पोर्टके जरिए इसकी कुछ चुनिंदा यूनिट्स भारत आ चुकी हैं। रोहित शेट्टी के अलावा, बॉलीवुड के धुरंधर और एनर्जी से भरपूर एक्टर रणवीर सिंह के पास भी यही धांसू इलेक्ट्रिक SUV है।

रोहित शेट्टी के गैरेज में हैं कई लग्जरी गाड़ियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रोहित शेट्टी का लग्जरी कारों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनकी सिंघम देख लीजिए या फिर गोलमाल या फिर सूर्यवंशी, हर किसी में कार स्टंट होता ही है। उनकी गैरेज में भी कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें Ford Mustang, Range Rover Sport, Mercedes-Benz AMG G63 और Lamborghini Urus जैसी सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं।

रोहित शेट्टी: अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और वर्कफ्रंट

 GMC Hummer EV price in india
GMC Hummer EV price in india( Source: Social Media)

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके वर्कफ्रंट और आने वाले प्रोजेक्ट्स की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई है, रोहित शेट्टी को आखिरी बार उनके कॉप यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का निर्देशन करते हुए देखा गया था। उन्होंने अपने मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 की शूटिंग भी पूरी कर ली है। रोहित शेट्टी जल्द ही मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित एक धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग कॉप-ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के लिए जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read: Rishita Kothari Viral Post: सहर होने को है को लगा बड़ा झटका, Rishita Kothari की हुई छुट्टी, अब यह मशहूर Actress निभाएगी रोल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।