2022 में होने वाला युवा ओलंपिक खेल 2026 तक स्थगित

Summary :

आईओसी ने कहा कि 22 अक्टूबर से नौ नवंबर 2022 तक डकार (सेनेगल) में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों को 2026 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शुक्रवार को आईओसी के 136वें सत्र में पेश किया जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर के खेल टूर्नामेंट प्रभावित हुए हैं। वहीं, साल 2022 में सेनेगल के डकार में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों को 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को यह फैसला किया। 
आईओसी ने कहा कि 22 अक्टूबर से नौ नवंबर 2022 तक डकार (सेनेगल) में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों को 2026 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शुक्रवार को आईओसी के 136वें सत्र में पेश किया जाएगा।
बाक ने बताया कि युवा ओलंपिक खेलों के चार साल तक के लिए स्थगित होने पर आईओसी, राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों और अंतरराष्ट्रीय महासंघों को इसका बेहतर तरीके से आयोजन करने के लिए समय मिलेगा और सेनेगल भी खेलों को आयोजित करने के लिए बेहतर तरीके से तैयारियां कर सकेगा।

Desk Team