युजवेंद्र चहल की होने वाली पत्नी धनश्री वर्मा ने 17 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 13 वें सीजन में अपने मंगेतर युजवेंद्र चहलको एक हैरान कर देने सरप्राइज दिया। दरअसल 11 अक्टूबर को दुबई पहुंची थी,लेकिन क्वारंटाइन ने उन्हें युवी से अलग रखा। वहीं क्वारंटाइन पूरा कर लेने के बाद धनश्री युजवेंद्र चहल के कमरे में पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। इस बीच आरसीबी के आधिकारिक ट्विवटर हैंडल ने इस वीडियो को साझा किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है।

आरसीबी ने इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है चहल की खुशी के कारण उनको फील्ड के बाहर भी काफी उत्साहित देखा गया, जब क्रिकेटर धनश्री वर्मा उनके होटल रूम में पहुंचीं। इस दौरान धनश्री उनके कमरे के बाहर खड़ी हैं और कैमरे पर बता रही हैं कि वो काफी दिनों बाद युवी से मिल रही हैं। दरवाजा बाजने के बाद जैसे ही चहल ने धनश्री को देखा तो वो हैरान हो गए और फिर उन्होंने धनश्री को हग किया। फिर उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी आजादी को बहुत मिस कर रहा हूं। जिस पर धनश्री कहती हैं, ‘अभी से…’ सोशल मीडिया पर यह क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो…
Bold Diaries: Yuzi’s biggest reason to smile
The happier @yuzi_chahal is off the field, the more lethal he is on the field. And there’s a new reason behind his happiness of late, and that’s Dhanashree Verma. These two are ❤️#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL pic.twitter.com/Y262gh9874
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 23, 2020
धनश्री ने बताया कि आरआर के खिलाफ मैच के बाद वो युजवेंद्र से मिलने वाली थी,परंतु खेल से पहले ही उन्हें हैरान कर दिया। इतना ही नहीं धनश्री से मिलने के बाद चहल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर दो जरूरी विकेट चटकाएं। वहीं राजस्थान को हराने के बाद आरसीबी का मुकाबला कोलकाता से हुआ जिसमें आरसीबी की जीत हुई।


Download Android App
Download iOS App



