मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि वह स्पेन की इस बड़े क्लब का साथ छोड़ेंगे। रीयाल मैड्रिड ने पांच दिन पहले ही लगातार तीसरे साल चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था। जिदान ने कहा कि मैंने यह फैसला किया है कि अगले साल फरवरी से रीयाल मैड्रिड के कोच की भूमिका नहीं निभाउंगा। तीन वर्षों तक काम करने के बाद मुझे बदलाव और अगल तरीके से काम करने की जरूरत है। जिदान ने कहा कि वह अब किसी नई भूमिका की तलाश में होंगे। जनवरी 2016 में रीयाल के साथ जुड़ने के बाद से जिदान ने शानदार परिणाम दिये।
कोच के रूप में शानदार ट्रैक रिकार्ड
कोच के रूप में जिदान ने 149 मुकाबलों में टीम के कोच की भूमिका निभाई। इसमें से रीयाल मैड्रिड ने 104 मुकाबले जीते, 29 ड्रा खेले। टीम को मात्र 16 मुकाबलों में ही हार का मुंह देखना पड़ा। उनके कोच रहते रीयाल ने नौ खिताब जीते। रीयाल हालांकि 2017-18 में ला लीगा मेें बार्सिलोना से 17 अंक पीछे रहा और कोपा डे रे कप में क्वार्टर फाइनल स्टेज में लेगांस ने उसे हरा कर बाहर कर दिया था। जिदान के उत्तराधिकारी के रूप में जुवेंट्स के बॉस मासमिलानो अलेग्री, आर्सेनल के पूर्व कोच अार्सेन वेंगर, और नेपोली के कोच मॉरीजियाओ सारी का नाम भी सामने आ रहा है। अब रीयाल को पांच सालों में अपने चौथे कोच की तलाश होगी। क्लब के अध्यक्ष फलोरेंटिनो पेरेज अगले कोच की घोषण करेंगे।
रोनाल्डो और बेल का दबाव
बताया जा रहा है कि क्रिश्चियानो रोनाल्डो और गेरेथ बेल के क्लब छोड़ने के बाद से जिदान के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे थे। हो सकता है रोनाल्डो और बेल को रोकने में क्लब ने जिदान को जाने के लिये मनाया हो। वेल्स का फारवर्ड गेरेथ बेल चैंपियंस लीग के फाइनल में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारे जाने से नाराज था और उसने क्लब के साथ अपने भविष्य को लेकर फैसला लेने की बात कही थी। जिदान ने कहा कि रोनाल्डो और बेल की उनके जाने में कोई भूमिका नहीं है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



