AC Helmet : राज्यों के लोग भयंकर गर्मी की मार झेल रहे है। वहीं दुसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस के जवानों का भी इस गर्मी में बुरा हाल हो चुका है। यही कारण है कि जवानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने AC हेलमेट को प्रयोग में लाने की पहल की हैं।
Highlights
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश और गुजरात में पहल
- हेलमेट का प्रयोग झारखंड में भी किया जाएगा
- सभी जवानों के लिए खरीदा जाएगा AC Helmet
सबसे पहले यहां शुरु हुआ प्रोजेक्ट

ट्रैफिक पुलिस के लिए एसी हेलमेट का इस्तेमाल सबसे पहले उत्तर प्रदेश और गुजरात में शुरू किया गया। इसके बाद अब इन हेलमेट का प्रयोग झारखंड में भी किया जा सकता है। फिलहाल झारखंड की राजधानी रांची में इस तरह के एक हेलमेट को प्रयोग में लाकर देखा जा रहा है। अगर इस हेलमेट से ट्रैफिक पुलिस के जवानों को फायदा होगा, तो इन हेलमेट्स को सभी जवानों के लिए खरीदा जाएगा.
फीडबैक के बाद होगा प्रयोग

एसी हेलमेट के इस्तेमाल पर ट्रैफिक SP कैलाश करमाली का कहना है कि ‘डिपार्टमेंट ने एक ट्रैफिक पुलिस जवान को ये एसी हेलमेट दिया है। इसके कंफर्ट और एफिशियंसी पर फीडबैक आने के बाद, इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि ऐसे और हेलमेट ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए खरीदें जाएंगे या नहीं’। एसपी कैलाश करमाली ने आगे कहा कि ‘अगर इस पर ओपिनियन पॉजिटिव आता है, तो डिपार्टमेंट सरकार से जवानों के लिए ऐसे और हेलमेट खरीदने की गुजारिश करेगा’। एसपी ने इस हेलमेट की कीमत के बारे में बताते हुए कहा कि ‘एक AC हेलमेट की कीमत करीब 22 हजार रुपये है’।
ट्रैफिक पुलिस को दी गई सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने हीट वेव कंडीशन पर कहा कि जवानों की संख्या को बढ़ाते हुए पुलिस बल को सलाह दी गई है कि वो रोटेशन प्रोसेस से काम करे। साथ ही जवानों से कहा गया है कि ट्रैफिक के कम होने पर बारी-बारी से वो छांव (शेड) में जाकर खड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को पानी की बोतलें, ग्लूकोज जैसी चीजें भी हीट वेव से बचने के लिए दी जा रही हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




