OLA ने लॉन्च किए चार EV स्कूटर, सुरक्षा के लिए दिया एंटी लॉक ब्रेकिंग

Summary :

OLA के नए स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग और चैन ड्राइव सिस्टम

OLA इलेक्ट्रिक कंपनी ने देश में शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए है। आज OLA ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नए स्कूटर शामिल कर दिए है। कंपनी ने GEN 3 में चार वेरिएंट में शानदार स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिए है। इन वेरिएंट में S1X, S1X प्लस,  S1PRO और  S1PRO प्लस लॉन्च किए है। OLA ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,999 रुपये रखी है।

OLA GEN 3 स्कूटर के फीचर

OLA कंपनी ने GEN 3 स्कूटर में पहले के मुकाबले काफी बदलाव किया है पहले के स्कूटर में बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता था अब OLA ने बेल्ट के बदले चैन दिया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए सभी स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग दिया गया है। स्कूटर में पावरट्रेन को बदलने के लिए नया मिड ड्राईव इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ब्रेक में पेटेंटेड वायर ब्रेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

OLA GEN 3 स्कूटर की बैटरी और कीमत

OLA GEN 3 स्कूटर को 4 वेरिएंट में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन बैटरी के वेरिएंट के विकल्प दिए गए है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,999 रुपये है।

दूसरे स्कूटर S1X प्लस में 4 kwh बैटरी पैक दिया गया है। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1 लाख से अधिक है। कंपनी का दावा है कि S1X प्लस सिंगल चार्ज में 242km की रेंज देगा।

तीसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर S1PRO में भी दो बैटरी के विकल्प दिए गए है इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,14,999 रुपये है।

चौथे स्कूटर S1PRO प्लस में 4 और 5kwh बैटरी का विकल्प दिया गया है इस स्कूटर की की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,54,999 रुपये है कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 320km की रेंज देने में सक्षम है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।