Avore EX Electric Bike Launch: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बढ़ने की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने में ज्यादा इन्टरेस्ट दिखा रहे हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अब Avore Electric ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore EX को इंडियन मार्किट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को अट्रैक्टिव डिजाइन, लंबी रेंज और मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
Avore EX को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है, ताकि कस्टमर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ऑप्शन चुन सकें। यह बाइक डेली इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने वालों के लिए भी बेहतर ऑप्शन मानी जा रही है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
- Avore EX में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो इसे दूसरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से अलग बनाते हैं।
- बाइक में एलईडी हेडलाइट, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- इसके अलावा कंपनी ने इसमें सिटी, ईको, स्पोर्ट, एपेक्स समेत कई राइडिंग मोड दिए हैं, जिससे अलग-अलग सड़क और ट्रैफिक के दौरान में बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
- बाइक में स्प्लिट सीट, क्रूज कंट्रोल और कुल 81 स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं।
- इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) भी दिया गया है, जिससे बैटरी की स्थिति और परफॉरमेंस की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
- कंपनी का मोबाइल ऐप भी AI टेक्नॉलजी से लैस है, जिसकी मदद से यूजर बाइक से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां अपने फोन पर देख सकते हैं।
बैटरी और रेंज
- Avore EX में कस्टमर्स को दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं।
- पहला 3.2 kWh और दूसरा 5 kWh बैटरी पैक है।
- कंपनी का दावा है कि बड़ा बैटरी पैक एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ज्यादातर 260 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
- बाइक में 10.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो इसे दमदार परफॉरमेंस देती है। इसकी ज्यादातर स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- वहीं, यह केवल 2.8 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
- एक खास बात यह भी है कि जहां नॉर्मल बाइक में पेट्रोल टैंक होता है, वहां Avore EX में चार्जर रखने के लिए अलग स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
- इसकी बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 2 घंटे का टाइम लगता है।
कीमत और बुकिंग
- कंपनी ने Avore EX के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,24,999 रखी है।
- वहीं, मिड वेरिएंट EX 2 की कीमत ₹1,49,999 है।
- इसका टॉप मॉडल EX 2S ₹1.70 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा।
- अगर कस्टमर्स इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो इसे फिलहाल केवल ₹799 देकर प्री-बुक किया जा सकता है।
- कंपनी बाइक के साथ 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है, जिससे कस्टमर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा मिलने की उम्मीद है।



Download Android App
Download iOS App




