कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में साउथ कोरियाई की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने अपनी SYROS गाड़ी पेश कर दी है। 4 सीटर की SYROS कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सभी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है। KIA ने दिसंबर 2024 में SYROS को शोकेस किया था। अब गाड़ी की रात 12 बजे से बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी SYROS की गाड़ी की किमतों का खुलासा नहीं हुआ है, कंपनी 1 फरवरी को SYROS गाड़ी की किमतों से पर्दा उठा देगी। माना जा रहा है की KIA SYROS की शानदार गाड़ी की किमत 10 लाख से कम हो सकती है। शानदार और बेहतर लुक में SYROS गाड़ी को 25 हजार की पेमेंट करके बुक करा सकते है।
SYROS गाड़ी के फीचर
KIA की SYROS सेफ्टी और कई फीचर के साथ बाजार में पेश की गई है। गाड़ी में LED डीआरएल, आईक्यूब LED हेडलैंप्स, L शेप के LED टेललाइट्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंड्स औऱ 17-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, स्पॉइलर, शार्कफिन एंटीना और दोनों ओर स्किड प्लेट्स दी गई हैं।
SYROS गाड़ी में दमदार इंजन
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लुक, सेफ्टी और फीचर से फुल गाड़ी का इंजन भी काफी दमदार है। KIA SYROS में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर के डीजल इंजन के विकल्प के साथ मिलेगी। टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन 114 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने दमदार इंजन के साथ ही 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर औऱ गियरबॉक्स 7-डीसीटी के विकल्प भी दिए हैं।
SYROS गाड़ी में लग्जरी गाड़ी जैसा इंटीरियर
KIA की SYROS गाड़ी जितनी बाहर से लुक में शानदार है उतना ही गाड़ी का इंटीरियर है। गाड़ी के केबिन में कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। वायरलेस चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, वेंटिलेशन सीट, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




