Skoda New Car Launch : स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई काइलैक कॉम्पैक्ट एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। आज से बुकिंग ली जा रही है। ग्राहक स्कोडा की अधिकृत डीलरशिप पर जाकर कार बुक कर सकते हैं। कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है। नई काइलैक की डिलीवरी 27 जनवरी से शुरू होगी। बिल्कुल नई सब फोर मीटर एसयूवी को जोरदार मुकाबले वाले सेगमेंट में लाई गई है। 17 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं।
कार के फीचर्स जानें
स्कोडा ने कीमत के लिहाज से काइलैक कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ भरपूर फीचर्स दिए हैं। कार में डुअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार तकनीक, एंबिएंट लाइटिंग, 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम लगा है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल प्रोग्राम और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हेडरेस्ट और तीन पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। इसकी लंबाई 3.95 मीटर, व्हीलबेस 2.56 मीटर, 189 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 446 लीटर बूट स्पेस है।
इन कारों से होगा मुकाबला
नई काइलैक कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन से लैस है। ये फुर्तीला इंजन 114 बीएचपी पावर और 178 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही ग्राहक 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चुन सकते हैं। स्कोडा ने 10 साल बाद 10 लाख से सस्ती कार लॉन्च की है, जो कंपनी के लिए काफी मायने रखती है। भारत में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, मारुति सुजुकी ब्रेजा, टोयोटा टाइसर जैसी कारों से है।


Download Android App
Download iOS App



