BSNL ने दिया दिवाली का तोहफा, 35 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी

Summary :

BSNL: BSNL अपने यूजर्स के लिए एक तोहफा दिया है जिसमें BSNL सबसे सस्ता प्लान को लेकर आ रही है। आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं। BSNL ने दिया नया प्लान इस साल जुलाई के महीने में भारत की तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा दी। इस बढ़ोतरी से पूरे देश के टेलीकॉम यूज़र्स प्रभावित हुए क्योंकि देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन तीन कंपनियों यानी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से जुड़ा हुआ है। जियो-एयरटेल को टक्कर देने की तैयारी हालांकि, जब…

BSNL

BSNL: BSNL अपने यूजर्स के लिए एक तोहफा दिया है जिसमें BSNL सबसे सस्ता प्लान को लेकर आ रही है। आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं।

BSNL ने दिया नया प्लान

इस साल जुलाई के महीने में भारत की तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा दी। इस बढ़ोतरी से पूरे देश के टेलीकॉम यूज़र्स प्रभावित हुए क्योंकि देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन तीन कंपनियों यानी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से जुड़ा हुआ है।

जियो-एयरटेल को टक्कर देने की तैयारी

हालांकि, जब इन तीन कंपनियों ने अपने-अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की तो भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने उल्टा दांव खेला। BSNL ने इस मौके को भुनाते हुए प्राइवेट कंपनियों के ग्राहकों को लुभाना शुरू कर दिया और उसके लिए न सिर्फ अपने रिचार्ज प्लान को सस्ता किया बल्कि कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए और अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए भी कई जरूरी कदम उठाए।

BSNL, जियो, एयरटेल और VI को कड़ी टक्कर देने के लिए लगातार अपने आकर्षक रिचार्ज प्लान्स को पेश कर रही है, जिसका उन्हें फायदा भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बीएसएनएल ने एक नया और धांसू प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूज़र्स को 30 दिन से भी ज्यादा की वैधता मिलेगी, जबकि आजकल बाकी कंपनियां 28 की वैधता को ही एक महीने का प्लान मानती है।

35 दिनों की वैधता वाला प्लान

BSNL के इस नए प्लान की कीमत मात्र 107 रुपये है। इस प्लान में यूज़र्स को सिर्फ 28 या 30 दिनों की नहीं बल्कि 35 दिनों की वैधता मिलती है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को लगभग 3 रुपये प्रति दिन का खर्च आएगा और इसी खर्च में वो अपनी सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।

BSNL

इसका मतलब साफ है कि अगर BSNL अपनी BSNL 4G और BSNL 5G कनेक्टिविटी को मजबूत कर लेता है तो फिर जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan