BYD ATTO 3 और BYD SEAL EV कार भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें फीचर्स

Summary :

BYD ATTO 3 और BYD SEAL के नए वर्जन में दमदार फीचर्स

चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में दो नई EV कारें लॉन्च की हैं: BYD ATTO 3 और BYD SEAL EV. दोनों गाड़ियों में अपग्रेडेड बैटरी, बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. ATTO 3 में दो बैटरी विकल्प हैं और SEAL EV में पावर सनशेड, कैनोपी इंटीरियर और वायरलैस APPLE कार प्ले जैसे फीचर्स हैं.

चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। BYD ने भारतीय बाजार में दो नई EV कार लॉन्च कर दी है। पहली EV SUV BYD ATTO 3 और दूसरी सेडान BYD SEAL का EV वर्जन भारतीय बाजार में उतार दिया है। दोनों गाड़ियों में बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस, अपग्रेडेड बैटरी और कई नए फीचर दिए गए है।

BYD SEAL

BYD ATTO 3 कार के फीचर

BYD ATTO 3 पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है और अब तक इस गाड़ी की 3100 यूनिट्स सेल की गई है। इस गाड़ी में प्रीमियम लुक वेंटिलेटेड सीट्स, LFP बैटरी जो 15 साल तक चलने में सक्षम है। इस कार में दो बैटरी विकल्प दिए गए है। पहला 60.48KWH की बैटरी और दूसरा 49.92 KWH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 49.92 KWH की बैटरी में 468KM की रेंज औऱ 60.48KWH की बैटरी में 521 KM की रेंज देने में सक्षम है। वहीं कीमत की बात करें तो अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने सिर्फ 1,25,000 लाख रुपये में BYD ATTO 3 की बुकिंग शुरू कर दी है।

Yamaha FZ-S Fi हाइब्रिड बाइक: दमदार इंजन और Smart Connectivity के साथ लॉन्च

BYD SEAL कार के फीचर

BYD SEAL सेडान EV कार है। पहले से भारतीय बाजार में मौजूद BYD SEAL की लगभग 1300 यूनिट सेल हो गई है। अब नए वर्जन में पावर शनशेड, कैनोपी इंटीरियर, हल्के वजन में LFP बैटरी, वायरलैस APPLE कार प्ले, इनफोटेनमेंट टचस्क्रीन जैसे नए फीचर शामिल किए गए है। दोनों गाड़ियों में नए फीचर दिए जाने पर माना जा रहा है कि इनकी मांग भी बढ़ेगी और भारतीय बाजार में ज्यादा यूनिट भी सेल होगी।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।