कोहरे में कैसे चलाए गाड़ी, हाई या लो बीम लाईट का रखे ध्यान

Summary :

कोहरे में ड्राइविंग के दौरान हाई बीम और लो बीम का सही इस्तेमाल

नए साल में जनवरी के महिने कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर छायी हुई है। जिससे घने कोहरे में गाड़ी चलाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है जिससे कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। घने कोहरे में गाड़ी कैसे चलाए जिससे हादसे से बचा जा सके। घने कोहरे में गाड़ी चलाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

कम स्पीड में चलाएं गाड़ी

घने कोहरे के कारण सड़कों में दृश्यता कम होती है, जिससे गाड़ी को हमेशा कम स्पीड में ही चलाना चाहिए। सड़कों में दृश्यता कम होने पर रिएक्शन टाइम भी कम हो जाता है, जिससे गाड़ी को अधिक गति से चलाना हादसे का कारण बन सकता है।

लो बीम लाइट का करें प्रयोग

कड़ाके की ठंड औऱ घने कोहरे में ड्राइविंग करते समय हेडलाइट का सही इस्तेमाल करना चाहिए जिससे हादसा होने की संभावना कम हो सकती है। घने कोहरे में लो बीम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि गाड़ी में हाई बीम का इस्तेमाल करने से हाई बीम लाइट कोहरे में रिफ्लेक्ट करती है जिससे रिफ्लेक्ट हुई रोशनी आपकी और दूसरे वाहन चालकी की दृश्यता को भी कम कर सकती है। जिससे कोहरे में लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें।

इंडिकेटर का सही इस्तेमाल

कोहरे में दृश्यता कम होती है जिससे गाड़ी के इंडिकेटर का सही इस्तेमाल करना चाहिए। गाड़ी मोड़ते समय औऱ लेन बदलते समय हमेशा सही इंडिकेटर का प्रयोग करना चाहिए।

दूसरे वाहन से बनाए रखें दूरी

कोहरे में वाहनों की टक्कर से कई बड़े हादसे हो जाते है जिससे कोहरे में गाड़ी चलाते समय दूसरे वाहन से उचित दूरी बना के रखने चाहिए। वाहन से दूरी बनाने पर ब्रेक लगाने में आसानी होती है औऱ अगर सामने वाला अपनी गाड़ी को अचानक रोकता है तो वाहन चालक को ब्रेक लगाने के लिए  रिएक्शन का समय बढ़ जाता है। 

बीच सड़क में ना रोके गाड़ी

कोहरे में हमेशा सड़कों के किनारे गाड़ी रोकने से बचना चाहिए। गाड़ी रोकने की जरुरत होती है तो हमेशा सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें या पार्किंग में गाड़ी रोकनी चाहिए, साथ ही गाड़ी रोकते समय पार्किंग लाइट्स को जला के रखें।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।