एलन मस्क देंगे WhatsApp को टक्कर, X में जुड़ेगा अब फ्री कॉलिंग फीचर

Summary :

X New Feature:  एलन मस्क की कंपनी X जल्द ही वीडियो कॉलिंग का नया फीचर लाने वाली है। यह फीचर गूगल, व्हाट्सऐप और जूम को सीधी टक्कर देगा। यूजर्स को इसके ट्रायल का विकल्प भी जल्द मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी नॉर्मल कॉलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग के फीचर भी लाने पर विचार कर रही है। कई अन्य प्लेटफॉर्म को देगा सीधी टक्कर एलन मस्क अपने नए अंदाज और आइडिया के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर का नाम उन्होंने X कर दिया था। उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। आज हम आपको एक नई चीज बताने जा रहे हैं। दरअसल…

Elon Musk Twitter

X New Feature:  एलन मस्क की कंपनी X जल्द ही वीडियो कॉलिंग का नया फीचर लाने वाली है। यह फीचर गूगल, व्हाट्सऐप और जूम को सीधी टक्कर देगा। यूजर्स को इसके ट्रायल का विकल्प भी जल्द मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी नॉर्मल कॉलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग के फीचर भी लाने पर विचार कर रही है।

Users On X Can Make Audio And Video Calls For Free In India: Here Is How | Technology & Science News, Times Now

कई अन्य प्लेटफॉर्म को देगा सीधी टक्कर

एलन मस्क अपने नए अंदाज और आइडिया के लिए जाने जाते हैं। ट्विटर का नाम उन्होंने X कर दिया था। उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। आज हम आपको एक नई चीज बताने जा रहे हैं। दरअसल उनकी तरफ से X पर नया फीचर मिलने वाला है। ये फीचर काफी काम का होने वाला है। दरअसल ये कई अन्य प्लेटफॉर्म को सीधी टक्कर देगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुत जल्द X पर आपको वीडियो कॉलिंग का फीचर मिलने वाला है।

बहुत जल्द यूजर्स को मिल सकता है ट्रायल फीचर

X के बारे में चर्चा करते हुए कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द नया फीचर मिलने वाला है। इसमें यूजर्स वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। अभी ये फीचर लाने पर विचार किया जा रहा है और टीम की तरफ से अंदर ही अंदर तैयारी भी की जा रही है। बहुत जल्द यूजर्स को इसका ट्रायल फीचर मिल सकता है। दरअसल अभी तक वीडियो कॉलिंग फीचर पर गूगल, व्हाट्सऐप और जूम का दबदबा है और इन्हीं को टक्कर देने का फैसला लिया गया है।

वीडियो कॉलिंग के साथ कॉलिंग के फीचर पर भी कंपनी फैसला लेने वाली है। वीडियो के अलावा आप नॉर्मल कॉलिंग भी कर सकते हैं। हालांकि इन फीचर को लेकर अभी तक सिर्फ चर्चाएं हो रही है। अभी तक साफ नहीं किया गया है कि आखिर ये फीचर कब तक रोल किया जाएगा। इसके ट्रायल पर भी बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। एलन मस्क की तरफ से कुछ समय पहले एक्स पर इसको लेकर जानकारी शेयर की गई थी, लेकिन अभी इसको लेकर एक अधिकारी ने बता भी दिया है।

X में मिलेंगे नए फीचर- एलन मस्क

एलन मस्क की तरफ से ट्विटर एक्वायर करने के बाद से लगातार इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने इसका URL भी पूरी तरह बदल दिया था। अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि आपको कॉन्फ्रेंस कॉलिंग का भी ऑप्शन दिया जाएगा। आप आसानी से कॉलिंग कर पाएंगे। इसके साथ ही आप अन्य लोगों को भी इस कॉल पर ऐड कर सकते हैं। इस नए फीचर का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्पेस का चलन काफी पॉपुलर हुआ था और X पर इसे आज तक काफी पसंद किया जाता है। इसकी पॉपुलैरिटी देखकर लाइव स्ट्रीमिंग का भी ऑप्शन दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News