Ford New SUV Equator : फोर्ड ने पेश की नई SUV, 27-इंच की मिलेगी इंफोटेनमेंट स्क्रीन

Summary :

Ford New SUV Equator : फोर्ड ने अपनी नई एसयूवी (Car) को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी ग्लोबली अपनी नई कार की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। ये कार फोर्ड एवरेस्ट के मुकाबले दमदार साबित हो सकती है। इस कार की खास बात ये है कि ये एसयूवी प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ रही है। Highlights  Ford ने पेश की New SUV Equator 27-इंच की होगी इंफोटेनमेंट स्क्रीन Ford Equator मिलेगा में 1.5-लीटर का ईकोबूस्ट पेट्रोल पावरप्लांट  फोर्ड की इस कार में क्या है खास? कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने अभी…

Ford New SUV Equator : फोर्ड ने अपनी नई एसयूवी (Car) को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी ग्लोबली अपनी नई कार की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। ये कार फोर्ड एवरेस्ट के मुकाबले दमदार साबित हो सकती है। इस कार की खास बात ये है कि ये एसयूवी प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ रही है।

Highlights 

  • Ford ने पेश की New SUV Equator
  • 27-इंच की होगी इंफोटेनमेंट स्क्रीन
  • Ford Equator मिलेगा में 1.5-लीटर का ईकोबूस्ट पेट्रोल पावरप्लांट 

फोर्ड की इस कार में क्या है खास?

Ford New SUV Equator
Ford New SUV Equator

कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने अभी अपनी एसयूवी को ऑफिशियवी रिवील नहीं किया है। लेकिन, इस कार की फोटो सभी जगह वायरल हो रही है। इस कार की फोटो को देखकर ही इस कार के लुक और डिजाइन के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। फोर्ड की इस नई एसयूवी का लुक काफी शानदार है। फोर्ड इक्वेटर में छोटी ग्रिल लगाई गई है। साथ ही स्लीकर की तरह दिखने वाला एलईडी लाइट्स के साथ इसे डिजाइन किया गया है। साथ ही कार के फ्रंट बंपर को भी कुछ बदलाव के साथ लाया गया है। ये नई एसयूवी दिखने में काफी कुछ अपने पिछले मॉडल की तरह ही है। लेकिन, डिजाइन में बदलाव के लिए कार में नए अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इस कार के इंटीरियर की फोटो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस कार में 27-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

देखने को मिल सकता प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन

Ford New SUV Equator
Ford New SUV Equator

फोर्ड की इस नई एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। इस कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हो सकता है, जिससे 150 hp की पावर जेनेरेट होगी। साथ ही 82 hp की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर भी इस कार के इंजन के साथ लगी मिल सकती है और एक CATL-सोर्स बैटरी पैक से इस कार के इंजन से टोटल 218 hp का आउटपुट मिल सकता है। फोर्ड इक्वेटर में 1.5-लीटर ईकोबूस्ट पेट्रोल पावरप्लांट भी लगा हो सकता है, जिससे 170 hp की पावर मिलेगी और 260 Nm का टॉर्क जेनेरेट होगा। वहीं कंपनी 2.0-लीटर ईकोबूस्ट इंजन वेरिएंट को बंद कर सकती है।

भारत में कब लॉन्च होगी ये SUV?

फोर्ड के महिंद्रा से अलग होने के बाद, कंपनी अपनी सी-सेगमेंट SUV पर काम कर रही है, जो कि Territory पर बेस्ड है, जो कि इक्वेटर के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करती है। लेकिन, फिलहाल में इस सी-सेगमेंट एसयूवी में फोर्ड इंडिया की तरफ से कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News