आज Google Doodle क्यों बन गया Maths का क्लासरूम? यूजर्स को सीखा रहा Quadratic Equation!

Summary :

Google Doodle: अगर आज सुबह आपने अपना Google होमपेज खोला होगा, तो आपने गौर किया होगा कि आज का Google थोड़ा अलग नज़र आ रहा है। दरअसल, आज की बात हो रही है Google Doodle की। आम दिनों की तरह सिंपल दिखने वाला गूगल आज नए रंगों और अंदाज़ में सजा हुआ है। होमपेज पर बना एनिमेटेड डूडल देखकर शायद आपके मन में भी सवाल आया होगा कि आज Google मैथेमेटिक्स के क्लासरूम जैसा क्यों दिख रहा है? दरअसल, आज के Doodle में “Quadratic Equation” यानी द्विघात समीकरण को दर्शाया गया है। 12 नवंबर 2025 को लॉन्च हुए इस डूडल…

Google Doodle: अगर आज सुबह आपने अपना Google होमपेज खोला होगा, तो आपने गौर किया होगा कि आज का Google थोड़ा अलग नज़र आ रहा है। दरअसल, आज की बात हो रही है Google Doodle की। आम दिनों की तरह सिंपल दिखने वाला गूगल आज नए रंगों और अंदाज़ में सजा हुआ है। होमपेज पर बना एनिमेटेड डूडल देखकर शायद आपके मन में भी सवाल आया होगा कि आज Google मैथेमेटिक्स के क्लासरूम जैसा क्यों दिख रहा है?
दरअसल, आज के Doodle में “Quadratic Equation” यानी द्विघात समीकरण को दर्शाया गया है। 12 नवंबर 2025 को लॉन्च हुए इस डूडल का नाम ‘Learning the Quadratic Equation’ है। Google आज उस गणितीय सिद्धांत को सलाम कर रहा है, जिसने विज्ञान, इंजीनियरिंग और रोज़मर्रा की कई समस्याओं को समझने में अहम योगदान दिया है। आइए जानते हैं, आज के डूडल की पूरी कहानी।

Google New Doodle में क्या दिखा?

Google Doodle
Google Doodle (Source: Google)

12 नवंबर के आज के Google Doodle में ‘Google’ शब्द को काफी क्रिएटिव तरीके से गणित के फॉर्मूले और इक्वेशन्स से सजाया गया है। बीच में मैथ्स का इक्वेशन  ax² + bx + c = 0 लिखा है, जिसके चारों ओर सुंदर एनिमेटेड एलिमेंट्स जोड़े गए हैं जो गणित की खूबसूरती को दर्शाते हैं। इसमें ग्राफ की परवलयाकार रेखा (parabola), संख्याएं और चर (variables) दिखाई दे रहे हैं, जो इक्वेशन को हल करने की प्रक्रिया को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि किताबों में जिस तरह इस इक्वेशन का उपयोग गति या मूवमेंट समझाने में किया जाता है, वही झलक गूगल के डूडल में भी देखने को मिलती है।

उदाहरण के तौर पर, “Google” शब्द के तीसरे अक्षर “O” को बास्केटबॉल की तरह दिखाया गया है, जबकि चौथा अक्षर “g” और आख़िरी अक्षर “e” उसे किक मारते हुए नज़र आते हैं। गूगल डूडल केवल जानकारी देने वाला नहीं, बल्कि यह बच्चों की पढ़ाई को मजेदार और इंटरैक्टिव बनाने में भी मदद करता है। अगर यूजर गूगल होमपेज पर दिए गए इस डूडल पर क्लिक करेगा, तो उसे सीधे एक ऐसे पेज पर ले जाया जाता है। यहां पर उसे क्वाड्रेटिक इक्वेशन को सॉल्व करने के सरल तरीके, उसका इतिहास और उपयोग के बारे में अधिक जानकारीदेखने को मिलेगी।

Google New Features: आज के दिन ही क्यों दिखा यह गणित वाला Doodle?

Google ने यह डूडल खास तौर पर अपने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार छात्रों और शिक्षकों के लिए बनाया है। दरअसल, अक्टूबर और नवंबर के महीनों में दुनियाभर के कई स्कूलों और यूनिवर्सिटीज़ में Quadratic Equation का विषय पढ़ाया जाता है। इसी मौके पर Google इस मज़ेदार मैथ्स-थीम वाले डूडल के ज़रिए छात्रों और शिक्षकों को यह याद दिलाना चाहता है कि गणित सिर्फ कठिन विषय नहीं, बल्कि सीखने और समझने की एक दिलचस्प कला है।

क्या है Google Doodle की कहानी?

Google co-founders: Larry Page and Sergey Brin
Google co-founders: Larry Page and Sergey Brin (Source: Social Media)
गूगल डूडल की शुरुआत बड़े ही दिलचस्प तौर पर हुई थी। गूगल कंपनी के फाउंडर्स लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने छुट्टी पर जाते समय ‘आउट ऑफ ऑफिस’ दिखाने के लिए अपने लोगो में एक आइकन जोड़ा था। वहीं से गूगल डूडल की शुरुआत हुई और तब से लेकर आज तक यह गूगल का एक क्रिएटिव हिस्सा बन चुका है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।