मनीषा हत्याकांड के 90 दिन, 3 पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, अब परिवार ने दी बड़ी चेतावनी

Summary :

Manisha murder case mystery: हरियाणा के भिवानी में प्ले स्कूल में पढ़ाने वाली मनीषा की हत्या किस वजह से हुई यह किसी को नहीं मालूम। आज इस हत्याकांड के 90 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन मनीषा की मौत अभी भी एक अनसुलझी हुई कहानी की तरह है। यह कोई नहीं बता रहा कि क्या मनीषा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की? इसी बीच मनीषा के नाराज परिजनों ने पुलिस प्रशसन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जान बूझकर इस मामले में दबाया जा रहा है और जांच में देरी हो रही है। पंचायतों ने…

Manisha murder case mystery: हरियाणा के भिवानी में प्ले स्कूल में पढ़ाने वाली मनीषा की हत्या किस वजह से हुई यह किसी को नहीं मालूम। आज इस हत्याकांड के 90 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन मनीषा की मौत अभी भी एक अनसुलझी हुई कहानी की तरह है। यह कोई नहीं बता रहा कि क्या मनीषा की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की? इसी बीच मनीषा के नाराज परिजनों ने पुलिस प्रशसन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जान बूझकर इस मामले में दबाया जा रहा है और जांच में देरी हो रही है।

पंचायतों ने लिए ये बड़े फैसले

Manisha murder case mystery
Manisha murder case mystery (credit-sm)

इस मामले में पंचायतों ने आखिरकार फैसला लिया है कि CBI मनीषा के परिजनों को बताए कि आखिर उनकी जांच कहां तक पहुंची और किस दिशा में जारी है। इतना ही नहीं जांच में ढिलाई का आरोप लगाते हुए पंचायतों ने कहा कि अब 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी सरकार, प्रशासन ने उन्हें स्थिति स्पष्ट नहीं की तो पंचायत कर आगामी निर्णय लेंगे।

Haryana Teacher Murder: क्या है मनीषा हत्याकांड?

बता दें कि हरियाणा के भिवानी ज़िले में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को मनीषा स्कूल से घर के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में वह लापता हो गईं। दो दिन बाद, 13 अगस्त को उनका शव सिंघनी गांव के एक खेत में संदिग्ध हालत में मिला।

पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार बोला-यह हत्या है’

शुरुआती जांच में हरियाणा पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और दावा किया कि शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वहीं, परिवार का कहना है कि मनीषा मानसिक रूप से मज़बूत थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी। ग्रामीणों ने भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और हत्या की आशंका जताई।

Manisha murder case mystery: परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच शुरू

बढ़ते विरोध और जनदबाव को देखते हुए सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने प्राथमिक जांच में इसे हत्या का मामला मानकर पड़ताल शुरू की। अब एजेंसी ने जांच पूरी कर ली है और अंतिम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

Bhiwani teacher case: सस्पेंस बरकरार

Manisha murder case mystery
Manisha murder case mystery (credit-sm)

मनीषा की मौत हत्या थी या आत्महत्या। इसका रहस्य अभी तक कायम है। सीबीआई रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: गला घोंटकर हत्या, जला दी लाश, बहा आया अस्थियां; फिल्म दृश्यम देखकर बनाता था कहानियां, खुलासे से पुलिस हैरान

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।