अर्जेंटीना की राजधानी में बड़ा हादसा! पटरी से उतरी ट्रेन की 3 बोगियां, 20 लोग घायल

Summary :

Argentina Train Accident: अर्जेंटीना की राजधानी में एक ट्रेन हादसा हो गया है। इस ट्रेन हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां धीमी रफ्तार से चल रही एक ट्रेन अचानक पटरी से नीचे उतर जाती है। सारमिएंटो लाइन पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे के बाद से इस पूरे रूट पर ट्रेन सेवा ठप पड़ गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा इंटरलॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण हुआ है। Argentina Viral Video: यहां देखें ट्रेन एक्सीडेंट का…

Argentina Train Accident

Argentina Train Accident: अर्जेंटीना की राजधानी में एक ट्रेन हादसा हो गया है। इस ट्रेन हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास हुआ। जहां धीमी रफ्तार से चल रही एक ट्रेन अचानक पटरी से नीचे उतर जाती है।

सारमिएंटो लाइन पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे के बाद से इस पूरे रूट पर ट्रेन सेवा ठप पड़ गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा इंटरलॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण हुआ है।

Argentina Viral Video: यहां देखें ट्रेन एक्सीडेंट का वीडियो

Argentina Train Accident: ट्रेन हादसा कैसे हुआ?

दरअसल इंटरलॉकिंग सिस्टम ट्रैक स्विच को कंट्रोल करता है। इसमें खराबी होने के कारण धीमी रफ़्तार में चलने के बावजूद भी ट्रेन का पहिया पटरी से खिसकर नीचे हो गया और 3 बोगियां बेपटरी हो गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें ट्रेन हादसा होते हुए दिख रहा है।

बोगी में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

Argentina Train Accident
बोगी में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला (Image- Social Media)

ट्रेन हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई यात्री ट्रेन की बोगी में फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और सभी यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद से रेलवे प्रशासन ने कास्टेलर और मोरेना स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं।

World News: हादसे में 20 लोग घायल

रेलवे प्रशासन ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, इस घटना में 20 यात्री घायल हुए थे। जिनमें से 11 लोगों का मौके पर ही इलाज कर दिया गया था। वहीं, 9 लोग नजदीकी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के सटीक कारण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pakistan Islamabad Bomb Blast: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास कार में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत 25 घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।