Gemini से खुद को लाल परी बनाने वाली लड़कियां ध्यान दें! लीक हो सकती है प्राइवेट तस्वीरें, ऐसे मिसयूज करता है AI

Summary :

Google Gemini AI Nano Banana Saree: सोशल मीडिया के जमाने में सभी को ट्रेंड फॉलो करने का क्रेज है। लड़का हो या लड़की सभी को ट्रेंडिंग वीडियोज बनाने का शौक है। इन दिनों एआई नैनो बनाना सारी का ट्रेंड चल रहा है। इंस्टाग्राम खोलते ही चारो तरफ, लड़कियों की लाल साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें दिख रही हैं। Gemini AI Image Creation सारी लड़कियां जैमिनी की मदद से खुद को लाल सारी का ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। लड़के भी कुछ पीछे नहीं हैं, वे धोती पहनकर इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं,  लेकिन क्या आपने सोचा है कि एआई…

Google Gemini AI Nano Banana Saree: सोशल मीडिया के जमाने में सभी को ट्रेंड फॉलो करने का क्रेज है। लड़का हो या लड़की सभी को ट्रेंडिंग वीडियोज बनाने का शौक है। इन दिनों एआई नैनो बनाना सारी का ट्रेंड चल रहा है। इंस्टाग्राम खोलते ही चारो तरफ, लड़कियों की लाल साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें दिख रही हैं।

Gemini AI Image Creation

सारी लड़कियां जैमिनी की मदद से खुद को लाल सारी का ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। लड़के भी कुछ पीछे नहीं हैं, वे धोती पहनकर इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं,  लेकिन क्या आपने सोचा है कि एआई को अपनी तस्वीरें भेजना आपके लिए सेफ है या नहीं। क्या आपने फोटो बनवाने से पहले इसकी सुरक्षा की जांच की थी। अब जेमिनी और चैट जीपीटी की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Google Gemini AI Nano Banana Saree
Google Gemini AI Nano Banana Saree

Google Gemini AI Nano Banana Saree:  Is it Safe

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फेम के लिए सभी अपनी सिक्योरिटी से समझौता कर रहे हैं। किसी भी एआई टूल पर अपनी फोटो अपलोड करते हैं तो आप अपना पर्सनल डाटा भी इंटरनेट पर अपलोड कर देते हैं। आपकी ईमेज फाइल के साथ आपकी फोटो, यूजर नाम, लोकेशन का एक सेट होता है। जब आप ट्रेंड के चक्कर में चैट जीपीटी या जैमिनी जैसे किसी भी एआई ऐप पर अपनी फोटो अपलोड करते हैं तो इसके साथ आपकी लोकेशन, आपका बैकग्राउंड और अन्य पर्सनल डिटेल्स भी शेयर होती है।  अगर आप इस डेटा को हटाए बिना फोटो पोस्ट करते हैं तो आपकी लोकेशन लीक होने का खतरा रहता है।

Google Privacy Policy

गूगल की माने तो उसने दावा किया है कि जेमिनी पर अपलोड की गई तस्वीरें सुरक्षित हैं, इन्हें केवल यूजर ही शेयर कर सकता है। तस्वीरों को सुरक्षित सर्वर पर प्रोसेस किया जाता है, इन्हें यूजर की अनुमति के बिना किसी तीसरे पक्ष को नहीं दिया जाता। इसके अलावा गूगल का कहना है कि यूजर की तस्वीरों का इस्तेमाल बिना अनुमति के एआई ट्रेनिंग के लिए नहीं किया जाता। जेमिनी को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स की सहमति के बाद ही तस्वीरें ली जाती हैं। दावा है कि यह टूल यूरोप के जीडीपीआर और अमेरिका के सीसीपीए जैसे सख्त डेटा नियमों का पालन करता है। गूगल का कहना है कि केवल यूजर ही अपनी तस्वीर कहीं भी भेज सकता है।

Google Gemini
Google Gemini

अनजान वेबसाइट का इस्तेमाल न करें

नैनो बनाना एआई के बारे में लोगों को सचेत करते हुए, आईपीएस अधिकारी वीसी सज्जनार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इंटरनेट पर ट्रेंडिंग चीज़ों से सावधान रहें। निजी जानकारी साझा करने से आप आसानी से धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इससे हैकर्स एक क्लिक में आपके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी फर्जी ऐप या फर्जी वेबसाइट से दूर रहें, क्योंकि एक बार आपका डेटा खो गया तो आप उसे वापस नहीं पा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Google Gemini AI Photo Prompts: AI से साड़ी में लड़कियों ने ढाया कहर, रेट्रो साड़ी का छाया ट्रेंड, अभी जानें फोटो बनाने के Prompt

Neha Singh