Honda CB500 Launch Date in India: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार के लिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार किया है। कंपनी ने एक साथ 10 नए टू-व्हीलर मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें 7 बिल्कुल न्यू मॉडल हैं, जबकि 3 मौजूदा बाइक्स और स्कूटर्स के अपडेटेड वर्जन हैं। कंपनी के अनुसार, इन सभी गाड़ियों को आने वाले समय में स्टेप बाय स्टेप तरीके से भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल होंडा ने इनकी लॉन्च डेट, कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि जैसे-जैसे लॉन्च का समय करीब आएगा, सभी जानकारियां आधिकारिक तौर पर दी जाएंगी।
इस बार होंडा ने केवल एक तरह की गाड़ियों पर फोकस नहीं किया है। कंपनी ने एडवेंचर स्कूटर, क्रूजर बाइक, रोडस्टर, डुअल पर्पज मोटरसाइकिल, एडवेंचर बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे कई सेगमेंट में नए मॉडल पेश किए हैं। होंडा का कहना है कि भारत अब उसके लिए केवल बड़ा बाजार ही नहीं, बल्कि एक खास मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब भी बन रहा है। इसी वजह से कंपनी लोकलाइजेशन पर भी खास ध्यान दे रही है। इन सेगमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा होंडा CB500 को लेकर हो रही है।
होंडा CB500
- Honda CB500 बाइक रेट्रो लुक, दमदार परफॉर्मेंस और डेली लाइफ के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक स्टाइल और कम्फर्ट राइडिंग का बेस्ट मेल है।
- होंडा CB500 में 501cc का इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 20.7 kW की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
- कंपनी के अनुसार, यह इंजन शहर की सड़कों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी बेस्ट परफॉरमेंस देगा।
मिलेंगे कई मॉडर्न फीचर्स
- नई CB500 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाते हैं।
- इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी और गैस-चार्ज्ड रियर सस्पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- कंपनी अपने नए पोर्टफोलियो के कुछ मॉडलों में होंडा ई-क्लच टेक्नॉलजी भी देगी।
- इस टेक्नॉलजी की मदद से क्लच अपने आप काम करता है, जिससे बार-बार क्लच दबाने की जरूरत कम हो जाती है।
- खासकर शहर के ट्रैफिक और रुक-रुक कर चलने वाली सड़कों पर यह फीचर काफी बेस्ट साबित होगा।
तीन वेरिएंट में मिलेगी बाइक
होंडा CB500 को कंपनी तीन अलग-अलग वेरिएंट में बाजार में उतारेगी।
- अलॉय व्हील
- स्पोक ट्यूबलेस
- ग्राफिक्स के साथ स्पोक ट्यूबलेस
- इससे कस्टमर्स को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा।
कीमत का अभी इंतजार
फिलहाल होंडा ने CB500 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी लॉन्च के समय इसकी ऑफिसियल कीमत की घोषणा करेगी। होंडा का कहना है कि CB500 और नए पोर्टफोलियो की दूसरी मोटरसाइकिलों में लोकलाइजेशन लेवल पर अधिक पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ग्लोबल उत्पादन नेटवर्क में भारत की भूमिका भी और मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें: Hero के ₹1000 करोड़ से Ather को मिली रफ्तार! 29 अगस्त को लॉन्च होगा न्यू बजट E-Scooter



Download Android App
Download iOS App




