सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट लोगों के साथ लड़ाई करता हुआ दिखाई देता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे रोबोट अचानक बेकाबू हो गया हो और इंसानों पर हमला कर रहा हो। उसे लोगों को लात मारते और मार्शल आर्ट्स की तरह तेज़ी से हरकतें करते देखा जा सकता है। इस वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया।
पहली नजर में यह वीडियो डराने वाला लगता है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा वीडियो पहले से तैयार किया गया एक स्टंट था। इसका उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि रोबोट की ताकत, संतुलन और तेज़ मूवमेंट दिखाना था। इस वीडियो में चीन की कंपनी द्वारा बनाया गया यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट इस्तेमाल किया गया था। रोबोट की हर हरकत पहले से तय और प्रोग्राम की गई थी।
क्या सच में रोबोट ने किया हमला?

रोबोट अपने आप कोई फैसला नहीं ले रहा था। उसकी हर गतिविधि कंप्यूटर में पहले से लिखे गए कोड के अनुसार हो रही थी। इंजीनियरों ने उसके हाथ उठाने, आगे बढ़ने, लात मारने और संतुलन बनाए रखने जैसी सभी हरकतों को पहले से प्रोग्राम किया था।
यही वजह है कि रोबोट की चाल और मूवमेंट बिल्कुल असली इंसान जैसी दिखाई दी। इसका मकसद यह दिखाना था कि आधुनिक रोबोट कठिन से कठिन मूवमेंट भी आसानी से कर सकते हैं।
Unitree G1 has started its office tour in Indonesia.
Day 1: Successfully made physical contact with multiple colleagues.
Management is reportedly “reviewing the integration strategy.” pic.twitter.com/t8DDEIDib1
— filipe (@filicroval) July 6, 2026
इस टेक्नॉलजी की खासियत

आज के ह्यूमनॉइड रोबोट पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मार्ट और फुर्तीले हो चुके हैं। वे तेज स्पीड से चल सकते हैं, संतुलन बनाए रख सकते हैं और कई मुश्किल काम कर सकते हैं। इस तरह की कोरियोग्राफी से यह साबित किया जाता है कि रोबोट जटिल गतिविधियों को भी सही तरीके से पूरा कर सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रोबोट अपने मन से हमला करने लगे हैं।
क्या रोबोट पूरी तरह सुरक्षित हैं?

भले ही यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड था, लेकिन पहले कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें रोबोट से गलती हुई। कुछ समय पहले एक लाइव डेमो के दौरान यूनिट्री G1 रोबोट ने गलती से एक बच्चे को लात मार दी थी। बाद में बताया गया कि यह टेक्निकल ग्लिच की वजह से हुआ।
इसी तरह, पिछले साल अमेरिका में एक टेस्टिंग के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने गलती से अपने मालिक की ओर एयर गन चला दी थी। इन घटनाओं के बाद लोगों के मन में रोबोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।
फ्यूचर के लिए कैसे रहेंगे रोबोट?

बता दें कि जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नॉलजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि इन रोबोट्स को मजबूत सुरक्षा नियमों और बेहतर कंट्रोल सिस्टम के साथ तैयार किया जाए। एक्सपर्ट का मानना है कि सही प्रोग्रामिंग, रेगुलर जांच और सुरक्षा उपायों के साथ रोबोट इंसानों के लिए बेहतर साबित होंगे।
इसलिए किसी एक वायरल वीडियो को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि रोबोट इंसानों के खिलाफ हो गए हैं। फिलहाल वायरल वीडियो केवल एक तकनीकी प्रदर्शन था, जिसका उद्देश्य रोबोट की क्षमता दिखाना था, न कि किसी खतरे का संकेत देना।






















