Hyundai, Maruti, KIA और Tata की गाड़ियां होगी महंगी, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

Summary :

1 अप्रैल 2025 से लागू होगी बढ़ी हुई कीमतें

Tata Motors और मारूती सुजुकी ने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी।

अब हुंडई मोटर ने भी अप्रैल 2025 से कार की कीमतों में 3 प्रतिशत कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की कीमतों में बढ़ावा और उच्च परिचालन व्यय के कारण कीमते बढ़ाई गई।गाड़ियां होगी महंगी

हुंडई कार की कीमतों की बढ़ोतरी अलग अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय किया जाएगा।

KIA इंडिया ने भी 3 प्रतिशत कीमतों का बढाने का फैसला लिया है।

वहीं मारुति सुजुकी ने भी 1 अप्रैल 2025 से अपने वाहनों पर 4 प्रतिशत तक की कीमत वृद्धि की घोषणा की थी।

मारुति सुजुकी के अनुसार इस फैसले के प्राथमिक कारणों के रूप में बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय का कारण दिया था।

Tata ने भी वाणिज्यिक वाहन लाइनअप में कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा कर दी है।

आयरन, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर अगस्त्य का पेड़, जानिए इसके अनेक फायदें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।