AUTO EXPO 2025 से पहले HYUNDAI की तीन कार हुई अपडेट

Summary :

हुंडई VENUE, VERNA और GRAND i10 NIOS को मिला नया अवतार

हुंडई कार निर्माता ने 2025 के शुरुआत में ही तीन लोकप्रिय गाड़ीयों के मॉडलों को अपडेट कर दिया है।

हुंडई के इन तीन मॉडलों में कॉम्पैक्ट SUV VENUE, सेडान कार  VERNA और हैचबैक GRAND I 10 NIOS कार शामिल है।

2025 कॉम्पैक्ट SUV VENUE नए फीचर औऱ वेरिएंट के साथ पेश की गई।

कॉम्पैक्ट SUV VENUE के अपडेटिड वर्जन में तीन नए वैरिएंट लॉन्च किए गए है

VENUE में इलेक्ट्रिक सनरुफ, 8 इंच का इनफोटेनमेंट सिस्टम औऱ पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट KEY दी गई है।

VERNA कार 2025 के अपडेटिड वर्जन में 2 नए वेरिएंट पेश किए गए है।

इन वेरिएंट में S CVT और S(O) DCT वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

VERNA के अपडेटिड वर्जन में सनरूफ, (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट) ड्राइव मोड फीचर्स को जोड़ा गया है।

हुंडई की हैचबैक गाड़ी GRAND  i10 NIOS को नए वेरिएंट Sportz (O) को पेश किया गया है।

इस वेरिएंट में 15 इंच के डायमंड कट ALLOY WHEELS औऱ 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।

जानिए, ऑटो एक्सपो 2025 में BMW कितनी गाड़ी करेगा पेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।