Earbuds लंबे समय तक चलाने है तो ना करें ये गलतियां

Summary :

आजकल हर इंसान वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल गलत तरीके से करते है तो ये खराब हो सकता है। यही नहीं ईयरबड्स आपके कानों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल सही से करना ज़रूरी है। ईयरबड्स को समय-समय पर साफ न करने से इन पर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इनकी बैटरी खराब हो सकती है और कान में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 85 डेसिबल से ज्यादा वॉल्यूम पर लंबे समय तक गाने सुनने से न केवल ईयरबड्स खराब होते हैं, बल्कि आपके कानों की सुनने की…

आजकल हर इंसान वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल गलत तरीके से करते है तो ये खराब हो सकता है।

यही नहीं ईयरबड्स आपके कानों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल सही से करना ज़रूरी है।

ईयरबड्स को समय-समय पर साफ न करने से इन पर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इनकी बैटरी खराब हो सकती है और कान में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

85 डेसिबल से ज्यादा वॉल्यूम पर लंबे समय तक गाने सुनने से न केवल ईयरबड्स खराब होते हैं, बल्कि आपके कानों की सुनने की शक्ति भी कम हो सकती है।

लगातार कई घंटे तक ईयरबड्स का इस्तेमाल करने से बैटरी पर असर पड़ता है और डिवाइस जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए बीच-बीच में ईयरबड्स हटा कर ब्रेक लें।

कानों में फिट न होने वाले ईयरबड्स इस्तेमाल करने से यह जल्दी खराब हो सकते हैं, सही साइज के ईयरबड्स सेलेक्ट करें ताकि ये आपके कामों में आराम से फिट हों और गिरने नहीं।

शोर वाली जगहों पर ज्यादा वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनने से ईयरबड्स पर असर पड़ता है और ये जल्दी खराब हो सकते हैं।

इसलिए ईयरबड्स इस्तेमाल करते वक़्त नॉइज कैंसलिंग ईयरबड्स का इस्तेमाल करें।

जरूरत से ज्यादा चार्ज करने से बचें इसस बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और ईयरबड्स की लाइफ कम हो जाती है।

ईयरबड्स को गीले हाथों से छूने या पानी के कांटेक्ट में लाने से सर्किट खराब हो सकता है, इन्हें हमेशा सूखी और सेफ जगह पर रखें।

Team Desk