Instagram: WhatsApp के बाद अब Meta ने भी अपने Instagram प्लेटफॉर्म पर एक नया AI tool ‘AI Studio’ जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर अपना खास AI chatbot बना सकेंगे। यह टूल यूजरों को अपना निजी AI chatbot बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की सुविधा देता है।
AI टूल ‘एआई स्टूडियो’ लॉन्च
मेटा ने अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक नया AI टूल ‘एआई स्टूडियो’ लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से यूजर अपना खास AI चैटबॉट बना सकेंगे। ये टूल यूजर्स को अपना पर्सनल एआई चैटबॉट बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की सुविधा देता है। यूज़र्स के लिए यह टूल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
AI मॉडल लामा 3.1 पर बनाया गया
AI स्टूडियो को मेटा के ओपन सोर्स AI मॉडल लामा 3.1 पर बनाया गया है, जो पिछले हफ्ते जारी किया गया था। ये कई भाषाओं में उपलब्ध है और कई पेड टूल्स को टक्कर देता है। ये नया फीचर सिर्फ इंस्टाग्राम तक सीमित नहीं रहेगा। मेटा इसे अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जोड़ेगा. इससे यूजरों को हर प्लेटफॉर्म पर एक समान अनुभव मिलेगा।
ऐप नौ भाषाओं में लॉन्च किया था
इससे पहले, जून में गूगल ने भारत में अपना जेमिनी मोबाइल ऐप नौ भाषाओं में लॉन्च किया था. इसके एक सप्ताह बाद ही मेटा AI को भारत में वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और ‘मेटा डॉट AI’ पर पेश किया गया था। मेटा AI के लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि इसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के साथ बनाया गया है। इससे फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर लाखों यूजरों को फायदा होगा।
साथ ही आपकी रीच भी बढ़ेगी
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीन हैं, तो मेटा प्लेटफॉर्म का ये नया AI स्टूडियो टूल आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। नए टूल से अब रील्स बनाना और भी मजेदार और आसान हो जाएगा, साथ ही आपकी रीच भी बढ़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



