Jio Recharge: देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। Jio ने यूजर्स के लिए अपनी लिस्ट में हाल ही में दो नए प्लान्स को जोड़ा है। खास बात यह है कि दोनों प्लान्स की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है। आइए आपको 1 रुपये के फायदे नुकसान के बारे में बताते हैं।
दो प्लान में सिर्फ ₹1 का फर्क
रिलायंस Jio के पास इस समय देशभर में 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड के साथ साथ एयर फाइबर की सर्विस देता है। जियो ने जुलाई के पहले सप्ताह में अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो को अपग्रेड किया था। कंपनी ने कई सारे प्लान्स को लिस्ट से रिमूव भी किया और कई सारे नए प्लान्स को लिस्ट में जोड़ा भी है।
जानें क्या है फायदे और नुकसान
इस प्लान में जिन क्षेत्रों में जियो 5G कवरेज है, वहां यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा, मतलब यूजर बिना की रुकावट के इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं। अन्य अतिरिक्त फायदों की बात करें तो स्विगी वन लाइट की मुफ्त मेंबरशिप और जियो टीवी, जियो सिनेमा, और जियो क्लाउड की मुफ्त सेवाएं शामिल हैं।
Jio का 1029 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
1029 रुपये वाला जियो प्लान भी लगभग वही फायदे देता है, जो 1028 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं, लेकिन इसमें एक मुख्य फर्क है। इस प्लान में भी 84 दिनों तक की वैधता मिलती है, और ग्राहकों को पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB प्रतिदिन 4G डेटा की सुविधा दी जाती है। अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ इस प्लान में भी उपलब्ध है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को 3 महीने की मुफ्त Amazon प्राइम मेंबरशिप दी जाती है।
Amazon प्राइम लेंगे तो क्या होगा फायदा?
Amazon प्राइम का मेंबर होने पर आपको एक या दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलती है। सामान्य यूजर्स के पास फ्री में फास्ट डिलीवरी का विकल्प नहीं होता। इसके अलावा, आप शेड्यूल्ड डिलीवरी का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे आप अपने अनुसार डिलिवरी का समय निर्धारित कर सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप के तहत, आप बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू के स्टैंडर्ड डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। मतलब 50 रुपये की आइटम पर भी आपको कोई एक्सट्रा डिलिवरी चार्ज नहीं चुकाना होगा।


Download Android App
Download iOS App






