Scooty Lover ग्राहकों को झटका, TVS Jupiter 110 ने बढ़ाए अपने दाम, जानें कितने की हुई बढ़ोतरी

Summary :

Jupiter 110 Price Hike : TVS मोटर कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक, TVS Jupiter 110 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दिया है. टीवीएस ज्यूपिटर भारत में ग्राहकों द्वारा पसंद की जाने वाली स्कूटी में से एक हैं। मगर अब अगर आप नया स्कूटर खरीदने जा रहे हैं, तो नए कीमतों पर भी ध्यान दें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर स्कूटर के दाम 750 रुपए से लेकर 1250 तक बढ़ा दिए हैं. यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, जिसका सीधा असर अब उन ग्राहकों की जेब पर पड़ने…

Jupiter 110 Price Hike : TVS मोटर कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक, TVS Jupiter 110 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दिया है. टीवीएस ज्यूपिटर भारत में ग्राहकों द्वारा पसंद की जाने वाली स्कूटी में से एक हैं। मगर अब अगर आप नया स्कूटर खरीदने जा रहे हैं, तो नए कीमतों पर भी ध्यान दें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर स्कूटर के दाम 750 रुपए से लेकर 1250 तक बढ़ा दिए हैं. यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, जिसका सीधा असर अब उन ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है जो इस बजट स्कूटर को खरीदने की योजना बना रहे थे.

Jupiter 110 Price Hike : क्या हैं नई बढ़ी कीमतें

Jupiter 110 Price Hike
Jupiter 110 Price Hike (source : social media)

आपको बता दें TVS Jupiter drum SMW की जहां पहले कीमत 72,650 थी, अब 750 रुपए बढ़ने के बाद नई कीमत 73,400 हो गई है। वहीं drum alloy 550 रुपए बढ़ कर 78,000 की हो गई है। इसी प्रकार drum SCX 81,250 से बढ़ कर 82,100 और disc scx की कीमत में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। वहीं Jupitor Disc SXC B.E के दाम में 1250 की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़ कर 86,900 हो गई है।

TVS Jupiter New Price : दूसरे वाहनों के भी बढ़े दाम

सिर्फ जुपिटर ही नहीं, टीवीएस ने अपने पोर्टफोलियो के अन्य पसंद किए जाने वाले वाहनों की कीमतों में भी मामूली बदलाव किए हैं. कंपनी ने अपने स्पोर्टियर स्कूटर Ntorq 125 की कीमत में ₹350 की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा, कम्यूटर सेगमेंट की बाइक्स Star City Plus और Radeon के दाम में भी ₹300 का इजाफा किया गया है. लागत बढ़ने के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है.

TVS Jupiter Price Hike : मार्केट में कंपीटीशन हाई

बता दें, मार्केट में कुछ ही कंपनियां हैं जिनकी स्कूटी के मौडल की डिमांड बहुत हाई रहती है। ऐसी ही टीवीएस है। इस के अलावा Honda Activa मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मोडल में से एक है। हालांकि ग्राहकों की अपने चॉइस होती है वे किसे सुविधाजनक मानते हैं किसे पसंद करते हैं यह उनकी प्राथमिकताओं के मुताबिक होता है।

यह भी पढ़ें – Best Features, 169 km Range और Stylish Look! Yamaha ने लॉन्च किया अपना पहला EV स्कूटर

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।