Best Features, 169 km Range और Stylish Look! Yamaha ने लॉन्च किया अपना पहला EV स्कूटर

Summary :

Yamaha EC 06 X Review: India Yamaha Motor ने इलेक्ट्रिक सैगमेंट में अपनी दस्तक से हड़कंप मचा दिया है। दरअसल कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च किया है। बता दें, कि कंपनी ने लंबे समय के इंतजार के बाद अब इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ( Yamaha EC 06 Price in India) 1,67,600 रुपये रखी गई है। Yamaha EC-06 को खासतौर पर स्टाइल, टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर TVS iQube, Bajaj Chetak, Simple One, Ather Apex और Hero Vida…

Yamaha EC 06 X Review: India Yamaha Motor ने इलेक्ट्रिक सैगमेंट में अपनी दस्तक से हड़कंप मचा दिया है। दरअसल कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च किया है। बता दें, कि कंपनी ने लंबे समय के इंतजार के बाद अब इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत ( Yamaha EC 06 Price in India) 1,67,600 रुपये रखी गई है।

Yamaha EC-06 को खासतौर पर स्टाइल, टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह स्कूटर TVS iQube, Bajaj Chetak, Simple One, Ather Apex और Hero Vida V2 जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को सीधी टक्कर देगा। यह स्कूटर ब्लूइश वाइट कलर (Specifications & Colors) में उपलब्ध होगा और इसे कंपनी के ब्लू स्क्वायर शोरूम्स के जरिए कुछ चुनिंदा शहरों में बेचा जाएगा।

Yamaha EC 06 X Review (image S-M)
Yamaha EC 06 X Review (image S-M)

Yamaha EC 06 X Review: Powerful Battery and Range

Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो इंटरनल परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ आती है। यह मोटर 9 पीएस की पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 169 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 79 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

बैटरी और मोटर को IP67 रेटिंग मिली है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं। बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को IP65 सर्टिफिकेशन दिया गया है। चार्जिंग की बात करें तो इसे सामान्य होम चार्जर से करीब 8 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। बैटरी पर कंपनी 3 साल या 30,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

Yamaha EC 06 X Review (image S-M)
Yamaha EC 06 X Review (image S-M)

Yamaha EC 06 Features

Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, इको, स्टैंडर्ड और पावर। इसके अलावा तंग जगहों में स्कूटर को पीछे ले जाने के लिए रिवर्स मोड भी मौजूद है। सस्पेंशन सिस्टम में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे कॉइल स्प्रिंग दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ 200 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिनके साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, जिससे रात में बेहतर रोशनी मिलती है। इसके साथ ही एक कलर एलसीडी डिस्प्ले भी है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल, राइडिंग मोड और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है।

Smart Connectivity and More Storage

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Yamaha Motor Connect ऐप से जोड़ा गया है। इस ऐप की मदद से यूजर रीयल टाइम डेटा देख सकता है और कई स्मार्ट फीचर्स का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा इसमें 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिसमें हेलमेट और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।

Yamaha EC 06 X Review (image S-M)
Yamaha EC 06 X Review (image S-M)

युवाओं को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन

Yamaha का कहना है कि EC-06 खासतौर पर युवाओं और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर भी काम कर रही है। आने वाले समय में यामाहा अपने Aerox मैक्सी स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत भी घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: BMW X3, MG Majestor से लेकर VinFast तक! फरवरी में बाजार को गर्म करने आ रही ये शानदार Suvs

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।