Valentines Day 2026 Vivah Muhurat: 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे प्यार के इजहार का सबसे बड़ा दिन माना जाता है, और अगर इस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त भी मिल जाए, तो यह कपल के लिए “सोने पर सुहागा” जैसी बात हो जाती है। साल 2026 में वैलेंटाइन डे के दिन विवाह का एक बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। इसी कारण Valentine’s Day 2026 पर बड़ी संख्या में शादियां संपन्न होंगी। आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और नक्षत्र की पूरी जानकारी।
Valentines Day 2026 Vivah Muhurat: विवाह का शुभ मुहूर्त

साल 2026 में 14 फरवरी, शनिवार को पंचांग के अनुसार विवाह के लिए एक शुभ समय उपलब्ध है। यह दिन न केवल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि ग्रहों की स्थिति भी इसे मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल बना रही है।
- दिनांक: 14 फरवरी 2026 (शनिवार)
- शुभ मुहूर्त का समय: शाम 06:16 से अगली सुबह 03:18 (15 फरवरी) तक
- नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
- तिथि: त्रयोदशी (फाल्गुन, कृष्ण पक्ष)
- योग: सिद्धि योग
Marriage Muhurat 2026: इस दिन का ज्योतिषीय महत्व

14 फरवरी 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है-
- इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, जिसे विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में शुरू किए गए कार्य लंबे समय तक टिकते हैं और उनमें स्थिरता रहती है।
- इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए प्रदोष काल अत्यंत शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन विवाह के बंधन में बंधने से शिव-शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।
- इस दिन शुक्र ग्रह उदय अवस्था में रहेगा, इसे प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। हिंदू धर्म में शुक्र के अस्त होने पर शादियां वर्जित होती हैं, लेकिन फरवरी 2026 में शुक्र उदय रहेगा, जो विवाह के लिए उत्तम है।
Valentines Day 2026 Vivah Muhurat: सावधानियां भी है जरूरी

- शुभ मुहूर्त होने के बावजूद हिंदू परंपरा के अनुसार कुंडली का मिलान भी आवश्यक है, इसलिए वर और वधू की कुंडली के गुणों का मिलान अवश्य करवाएं।
- पंचांग के समय में स्थान के अनुसार कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है, इसलिए अपने स्थानीय पंडित से सटीक समय की पुष्टि कर लें।
- विवाह की रस्में शुरू करते समय राहुकाल का ध्यान रखें, जो शनिवार को सुबह 09:48 से 11:12 के आसपास रहेगा।
यह भी पढ़ें-साल 2026 में कब-कब गूंजेंगी शहनाई? 1 क्लिक में पढ़ें सालभर के विवाह मुहूर्त और शुभ नक्षत्र


Download Android App
Download iOS App




