Mahindra ने लॉन्च किया Scropio N का Z4 AT मॉडल, जानें कीमत और फीचर

Summary :

Scropio N के नए वेरिएंट Z4 AT में 70 से ज्यादा फीचर

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में Scropio N का नया Z4 AT वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 70 से अधिक फीचर्स शामिल हैं। इस वेरिएंट में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 17.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जो SUV सेगमेंट में ऑटोमैटिक ड्राइविंग की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Mahindra ने भारतीय बाजार में कई दमदार गाड़ियां पेश की है। भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Scropio N के शानदार फीचर और दमदार लुक ने तहलका मचा रखा है। इसी बीच Mahindra ने Scropio N का एक नया वेरिएंट Z4 AT लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट में कई नए फीचर के साथ ही कीमत भी कम रखी गई है। जिससे SUV सेगमेंट में दमदार इंजन, नए फीचर और Automatic ड्राइविंग की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह कार बेहतर विकल्प हो सकती है।

Scropio N का Z4 AT वैरिएंट

Scropio N के फीचर

Scropio N के नए वेरिएंट Z4 AT में 70 से ज्यादा फीचर को शामिल किया गया है। बता दें कि इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन, एप्पल कारप्ले, पावर विंडो, LED Indicators, क्रूज़ कंट्रोल, 17 इंच के Wheel, चारों टायर में डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड फीचर दिए गए है।

Scropio N का दमदार इंजन

Scropio N 70 फीचर के साथ ही दो दमदार इंजन विकल्प के साथ पेश की गई है।

पहला 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल mStallion इंजन दिया गया है। यह 200 bhp की पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

दूसरा 2.2 लीटर का डीज लmHawk इंजन दिया गया है। यह 175 bhp की पावर और 400 Nm टॉर्क देता है। साथ ही डीजल इंजन में 4WD का विकल्प भी दिया गया है।

भारत में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, मई में मार्केट शेयर 4 प्रतिशत के पार

Scropio N की कीमत

Scropio N अब पहले Scropio N के कई वेरिएंट से सस्ती हो गई है। बता दें कि पेट्रोल इंजन वेरिएंट Scropio N की 17.39 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत रखी गई है। दूसरा डीजल इंजन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.86 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं पहले डीजल वेरिएंट Z6 की एक्स शोरूम कीमत 18.91 लाख रुपये थी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।