वॉट्सऐप अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है।
अब इसने कॉलिंग फीचर को और भी इंट्रेस्टिंग बना दिया है।
यूजर्स वीडियो कॉल के समय स्नैपचैट की तरह अलग-अलग इफेक्ट्स इस्तेमाल कर पाएंगे।
इससे पहले कंपनी ने वीडियो कॉल में बैकग्राउंड बदलने की सुविधा दी थी।
ये नए फीचर्स एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं।
अब ग्रुप कॉल में सभी मेंबर्स को कॉल नहीं लगाना चाहते तो ग्रुप के कुछ सदस्यों को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
इससे ग्रुप के दूसरे मेंबर को बिना परेशान किए कॉल कर सकते हैं।
आप डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप को लॉगिन करते हैं तो कॉल के लिए डेस्कटॉप ऐप पर कॉल टैब का ऑप्शन मिलेगा।
जैसे ही आप इस टैब पर क्लिक करेंगे तो कॉल शुरू होगी। टैब पर क्लिक कर कॉल लिंक बनाने या फिर नंबर डॉल करने का ऑप्शन मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



