Maruti Brezza Facelift Launch: मारुती की दमदार SUV Brezza किफायती कीमत में ज्यादा माइलेज और कई फीचर के कारण लोगों की लोकप्रिय कार बन गई है। अब कंपनी इस कार का नया फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें बताया जा रहा है कि कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है इंटिरियर से लेकर बाहर के डिजाइन में ब्रेजा कार तहलका मचा सकती है। साथ ही किफायती कीमत में अब ट्रर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। जानते है ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट कब लॉन्च होगा और क्या बदलाव देखने को मिलेगा।
Maruti Brezza Facelift 2026: टर्बो-पेट्रोल इंजन

भारतीय ऑटो बाजार में मौजूद ब्रेजा में अभी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह इंजन 103hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है लेकिन अब पेट्रोल इंजन के साथ CNG सिलेंडर में बदलाव किया जा सकता है।
1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और यह 98.6HP की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
बूट स्पेस को अधिक रखने के लिए कंपनी फिटेड अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है जिससे सामान रखने में आसानी होगी क्योंकि इससे पहले बूट स्पेस में CNG सिलेंडर मिलता है।
Brezza Updated Design: केबिन में भी बड़े बदलाव
नई Brezza के मॉडल में केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि अब मनोरंजन के लिए 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डैशबोर्ड, नई सीटिंग के साथ प्रीमियम इंटीरियर फिनिश दिया जा सकता है जिससे अब नई कार किफायती कीमत में शानदार केबिन का अनुभव देगी।
एक्सटिरियर में कार के लुक पर ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन अब नया फ्रंट बंपर, ग्रिल, 16 इंच के Alloy Wheels, फॉग लैंप, Faux Skid Plate को शामिल किया जा सकता है। सेफ्टी में भी Brezza को अपडेट किया जा सकता है और अब ADAS मिलने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।
Maruti Brezza Launch Date: नए मॉडल को टेस्टिंग

Maruti Brezza के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है जिससे यह सभी लीक जानकारी सामने आई है। कई नए फीचर के साथ और एक्सटीरियर बदलाव नई कार में देखने को मिलेगा लेकिन डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा। ब्रेजा का नया मॉडल जुलाई 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App




