Nangloi: “मैं अब नहीं झेल सकती…”, महिला की हत्या या आत्महत्या, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप; रिकॉर्डिंग वीडियो से खुले कई राज

Summary :

दिल्ली के नांगलोई से एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। इलाके की रहने वाली 24 साल की टीना की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को वह अपने घर पर मृत पाई गईं। इस घटना से पहले, उन्होंने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ की परेशानियों के बारे में बात की थी। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीना की शादी को लगभग ढाई साल हो चुके थे और वह अपने पति के साथ रह रही थीं; उनकी डेढ़…

दिल्ली के नांगलोई से एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। इलाके की रहने वाली 24 साल की टीना की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को वह अपने घर पर मृत पाई गईं। इस घटना से पहले, उन्होंने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ की परेशानियों के बारे में बात की थी। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीना की शादी को लगभग ढाई साल हो चुके थे और वह अपने पति के साथ रह रही थीं; उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

Nangloi Woman suicide Case: बेटी के भविष्य को लेकर थी काफी चिंतित (Woman Alleges Harassment, In-Laws Harassment Case)

वीडियो में टीना अपनी छोटी बेटी, मोना को लेकर काफी भावुक दिखीं। उन्होंने अपने माता-पिता से बच्ची की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया और कहा कि वे यह पक्का करें कि बच्ची की अच्छी परवरिश हो और उसे किसी और को न सौंपा जाए। टीना ने अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कई बार यह बात दोहराती रही। वीडियो में उनकी आवाज से साफ पता चल रहा था कि वह अपनी बच्ची को लेकर कितनी परेशान और दुखी थीं।

(credit-sm)

Delhi Woman Death Case, Nangloi Woman Death, Delhi Crime News: पुलिस ने क्या बताया?

बता दें कि मैसेज के आखिर में टीना ने कहा कि वह अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को और आगे नहीं बढ़ा सकतीं। इस बात ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असामान्य परिस्थितियों में किसी विवाहित महिला की मौत के मामलों में तय प्रक्रिया के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले को सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पास भी भेजा गया है। जांच पूरी होने और सभी तथ्य सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फ़िलहाल यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।