Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुज़ुकी की ग्राहकों के बीच लोकप्रिय कॉमपैक्ट SUV Brezza के नए फेसलिफ्ट से जल्द पर्दा उठने वाला है। बता दें कि सड़कों पर इन नए मॉडल की टेस्टिंग जारी है जिससे कई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में इमिशन टेस्टिंग इक्विपमेंट नजर आया है जिससे माना जा रहा है कि कार के डिजाइन, इंटिरियर के साथ ही मकैनिकल बदलाव भी देखा जा सकता है। साथ ही इस नए अवतार में Turbo Petrol Engine का विकल्प भी मिलने का अनुमान है।
Maruti Brezza Turbo Petrol: टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान

Maruti Brezza में अभी 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें 40 प्रतिशत की दर से GST लगता है। अब माना जा रहा है कि नए फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिससे कार की कीमत भी कम हो सकती है क्योंकि इसमें GST की दर कम लगेगी साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस भी मिलेगी। अभी मारूती की Fronx कार में टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
Brezza Facelift Spy Shots: 6 स्पीड का मैनुअल गियरबॉक्स

Maruti Brezza के नए अवतार में 9 इंच के पुराने इंफोटेनमेंट डिस्पले के बदले 10 इंच का नई स्क्रीन दी जा सकती है साथ ही केबिन में भी बदलाव किए जा सकते है। डैशबोर्ड के लेआउट में बदलाव के साथ ही 6 स्पीड का मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। अभी सिर्फ टेस्टिंग के दौरान इस कार के नए डिजाइन के कयास लगाए जा रहे है।
Maruti Suzuki Brezza Facelift: 16 इंच के Alloy Wheels
नए अवतार के डिजाइन में नया ग्रिल, रियर बम्पर, फ्रंट बंपर, नए फ़ॉग लैम्प्स, नई चौड़ी स्लिवर स्किड, 16 इंच के Alloy Wheels से कार का लुक बेहद शानदार नजर आ सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि अब ब्रेजा में एडास टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया जा सकता है। रियर में बड़ा बूट स्पेस देने के लिए अंडर बॉडी CNG टैंक भी दिया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




