‘ 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph स्पीड…’, भारत में लॉन्च हुई Range Rover Sport SV, जानें फीचर्स, कीमत समेत पूरी डिटेल

Summary :

Range Rover Sport SV Price in India: Land Rover ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी SUV Range Rover Sport SV लॉन्च कर दी है। यह मॉडल पहले से मौजूद लिमिटेड SV Edition Two के मुकाबले कम कीमत में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी गई है (Range Rover Sport SV Price in India), जो पुराने मॉडल से करीब 30 लाख रुपये कम है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ यह SUV…

Range Rover Sport SV Price in India: Land Rover ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी SUV Range Rover Sport SV लॉन्च कर दी है। यह मॉडल पहले से मौजूद लिमिटेड SV Edition Two के मुकाबले कम कीमत में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये रखी गई है (Range Rover Sport SV Price in India), जो पुराने मॉडल से करीब 30 लाख रुपये कम है।

कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ यह SUV लग्जरी कार बाजार में खास पहचान बनाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Ducati Panigale V4 Lamborghini! मुंबई में पहली डिलीवरी, कीमत और लुक्स ने उड़ाए होश

Range Rover Sport SV Color Variants: भारत के कस्टमर्स के लिए खास कलर ऑप्शन

Range Rover Sport SV Price in India (source-social media )
Range Rover Sport SV Price in India (source-social media )
  • नई Range Rover Sport SV को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • कंपनी ने इसमें कई आकर्षक कलर ऑप्शन दिए हैं, जिनमें सैटिन ग्रीन, मैट ऑरेंज, ग्लॉस ब्लू, मैट वॉयलेट और ग्लॉस टील जैसे रंग शामिल हैं।
  • सभी कलर वेरिएंट में ब्लैक रूफ और 22 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो SUV को और ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।
  • इसका डिजाइन काफी मॉडर्न और बोल्ड रखा गया है, जिससे यह सड़क पर अलग नजर आती है।

Range Rover Sport SV Details: एक्सटीरियर में मिला स्पोर्टी लुक

Range Rover Sport SV Price in India (source-social media )
Range Rover Sport SV Price in India (source-social media )
  • Range Rover Sport SV के बाहरी डिजाइन में कई शानदार एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।
  • इसमें ‘SV’ बैजिंग, चार एग्जॉस्ट पाइप और स्टाइलिश रियर स्पॉइलर दिया गया है।
  • इसके अलावा ब्लैक-आउट पिलर्स, ब्लैक ORVMs, फ्रंट ग्रिल, एयर इंटेक्स और स्पोर्टी फ्रंट स्प्लिटर इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
  • वहीं, इसके एडिशन टू वेरिएंट में 23-इंच कार्बन फाइबर व्हील्स, कार्बन सिरेमिक ब्रेक और कार्बन फाइबर बोनट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

Range Rover Sport SV Features: लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स

  • SUV के अंदर लग्जरी और कम्फर्ट का खास ध्यान रखा गया है।
  • इसमें लाइट क्लाउड और एबोनी थीम के साथ पर्फोरेटेड विंडसर लेदर सीट्स दी गई हैं।
  • साथ ही स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देता है।
  • इसके अलावा कार में एक्सटेंडेड लेदर पैकेज, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, ‘SV’ ब्रांडिंग और मेरिडियन साउंड सिस्टम दिया गया है।
  • यह साउंड सिस्टम शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। एडिशन टू मॉडल में कार्बन फाइबर ट्रिम भी दिया गया है।

Range Rover Sport SV Launched: पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

  • नई Range Rover Sport SV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है और 635 हॉर्सपावर के साथ 750Nm टॉर्क पैदा करता है।
  • इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी SUV सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसके अलावा इसमें दिया गया 6D डायनैमिक्स सस्पेंशन सिस्टम ड्राइविंग के दौरान बॉडी रोल और झटकों को काफी हद तक कम करता है।
  • कुल मिलाकर, नई Range Rover Sport SV शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय लग्जरी SUV बाजार में मजबूत दावेदारी पेश करती है।

यह भी पढ़ें: Honda NX500 E-Clutch Launched In India: 500 CC इंजन, बिना क्लच के भरेगी रफ्तार, Honda ने लॉन्च की NX500 बाइक, कीमत कार के बराबर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।