Maruti Suzuki Brezza : मारुति ब्रेजा ने किए बड़े सेफ्टी अपडेट, होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित

Summary :

Maruti Suzuki Brezza : मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Brezza) के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर सब 4-मीटर एसयूवी ब्रेजा में कुछ नए सेफ्टी फीचर अपडेट किए हैं। हालांकि, ब्रेजा के CNG वर्जन में कुछ फीचर्स का अपडेट कंपनी ने नहीं दिया था। कंपनी ने इसके पीछे सेमीकंडक्टर की कमी को कारण बताया गया था। वहीं नए अपडेट के बाद ये कमी दूर हो गई हैं। Highlights  ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक हैं  मारुति ब्रेजा ने किए बड़े सेफ्टी अपडेट होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित इन तीन वैरिएंट को…

Maruti Suzuki Brezza : मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Brezza) के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर सब 4-मीटर एसयूवी ब्रेजा में कुछ नए सेफ्टी फीचर अपडेट किए हैं। हालांकि, ब्रेजा के CNG वर्जन में कुछ फीचर्स का अपडेट कंपनी ने नहीं दिया था। कंपनी ने इसके पीछे सेमीकंडक्टर की कमी को कारण बताया गया था। वहीं नए अपडेट के बाद ये कमी दूर हो गई हैं।

Highlights 

  • ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक हैं 
  • मारुति ब्रेजा ने किए बड़े सेफ्टी अपडेट
  • होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित

इन तीन वैरिएंट को पेश करेगी मारुति

Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza

वर्तमान में मारुति सुजुकी (Maruti) ने ब्रेजा सीएनजी को LXI, VXI और ZXI वैरिएंट में पेश कर रही है। बता दें कि पहले तीनों वैरिएंट में कुछ सुरक्षा फीचर्स की कमी बताई गई थीं। वहीं अब इसमे कुछ नए सेफ्टी फीचर अपडेट किए हैं। ब्रेजा सीएनजी के तीनों वैरिएंट्स को इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट के साथ मानक रूप से उपलब्ध कराया गया है।

ये सेफ्टी फीचर्स बचाएगी जान

Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Brezza) की इस कार में सेफ्टी फीचर्स आने के बाद आपको बहुत फायदा मिलेगा। बता दें कि ईएसपी वाहन को अचानक ब्रेकिंग के दौरान नियंत्रण खोने से रोकता है, जबकि हिल होल्ड असिस्ट यह सुनिश्चित करता है कि वाहन किसी ढलान पर पीछे की ओर न लुढ़के। मारुति ब्रेजा इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली गाड़ी नहीं है। हालांकि, यह अभी भी ब्रांड वैल्यू, व्यापक डीलरशिप नेटवर्क और विश्वसनीयता की वजह से इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है।

इंजन और स्पेसिफिकेशंस भी है शानदार

Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza

मारुति ब्रेजा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो पेट्रोल वर्जन में 102 बीएचपी की पॉवर और 137 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन CNG वर्जन में 87 बीएचपी की पॉवर और 121 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) का CNG वर्जन केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन में 6-मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News