‘नया डिजाइन, एक्सटीरियर लुक….’, Hyundai Venue की पहली झलक जारी, बस ₹25,000 में कर सकेंगे बुकिंग

Summary :

New Hyundai Venue Look Revealed: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV नई जनरेशन 2026 हुंडई वेन्यू का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह नई वेन्यू 4 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च की जाएगी। टीजर में कार के डिजाइन की झलक दिखी है, जिसमें इसका बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक लुक नजर आता है। खास बात यह है कि यह नई जेनरेशन वेन्यू पहली बार दुनिया के सामने पेश होगी और इसे भारत में बनाया जाएगा। लॉन्च के बाद कंपनी इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करेगी। New Hyundai Venue Launch Date In India: नया डिजाइन…

New Hyundai Venue Look Revealed: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV नई जनरेशन 2026 हुंडई वेन्यू का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह नई वेन्यू 4 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च की जाएगी। टीजर में कार के डिजाइन की झलक दिखी है, जिसमें इसका बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक लुक नजर आता है। खास बात यह है कि यह नई जेनरेशन वेन्यू पहली बार दुनिया के सामने पेश होगी और इसे भारत में बनाया जाएगा। लॉन्च के बाद कंपनी इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करेगी।

New Hyundai Venue Launch Date In India: नया डिजाइन और एक्सटीरियर लुक

नई हुंडई वेन्यू का डिजाइन पहले से काफी अलग और मॉडर्न है। यह कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जिससे इसका लुक ज्यादा शार्प और प्रीमियम दिखता है। फ्रंट में नई रेक्टेंगुलर ग्रिल, सी-शेप्ड LED डीआरएल, और वर्टिकल हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, फ्रंट और रियर दोनों में चौड़ी LED स्ट्रिप दी गई है जो इसे हाई-टेक अपील देती है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्लैट डोर पैनल, मस्कुलर व्हील आर्क्स और स्क्वायर शेप की क्लैडिंग देखने को मिलती है। कुल मिलाकर, नई वेन्यू का डिजाइन अब ज्यादा दमदार और मॉडर्न लग रहा है।

New Hyundai Venue Look Revealed
New Hyundai Venue Look Revealed, photo (social media)

New Hyundai Venue 2025: बुकिंग और कीमत

हुंडई ने इस एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ₹25,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। लॉन्च के बाद इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी, हालांकि उम्मीद है कि नई जनरेशन के साथ इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Interior Design and Features

इंटीरियर के मामले में नई वेन्यू अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली हो गई है। इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन, 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।नई वेन्यू में अब एंबिएंट लाइटिंग, टच-बेस्ड एसी कंट्रोल पैनल, और बेहतर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।कंफर्ट के लिए इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नया स्टीयरिंग व्हील, और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

New Hyundai Venue Look Revealed
New Hyundai Venue Look Revealed, photo (social media)

Safety and Advanced Technology

सुरक्षा के मामले में नई वेन्यू पहले से कहीं ज्यादा एडवांस है। इसमें 6 एयरबैग्स, डैशकैम, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और लेवल-2 ADAS सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये फीचर्स ड्राइविंग को और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।

New Hyundai Venue Look Revealed,
New Hyundai Venue Look Revealed, photo (social media)

New Hyundai Venue Look Revealed: Engine and Performance

नई हुंडई वेन्यू में वही इंजन विकल्प मिलेंगे जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध हैं —

  • 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 PS पावर)
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 PS पावर)
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन (116 PS पावर)

पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। डीजल इंजन के साथ अब 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलने की उम्मीद है, जो ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट होगा।

यह भी पढ़ें: Tata Motors Festive Sale: त्योहारी सीजन में टाटा मोटर्स पर भारी लूट! 30 दिन में 1 लाख से अधिक वाहन की हुई बिक्री

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।