Premanand Ji Maharaj Padyatra Route: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में बड़ा बदलाव, अब इस नए मार्ग पर कर सकेंगे दर्शन 

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route: प्रेमानंद जी महाराज एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं, जिनका आश्रम वृंदावन में स्थित है। देशभर से लाखों श्रद्धालु उनके सत्संग में शामिल होने, आशीर्वाद लेने और मिलने के लिए पहुंचते हैं। महाराज जी के स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी पदयात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई थी, जिससे भक्तगण उनकी एक झलक पाने को तरस रहे थे। पिछले दो हफ़्तों से महाराज जी केवल आश्रम के पास ही छोटी यात्रा कर रहे थे।

अब गुरुवार रात को करीब 3 बजे जैसे ही महाराज जी अपने परिकर के साथ नियमित और लंबे रूट पर निकले, तो सड़कों के दोनों ओर उन्हें देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आइए जानते हैं महाराज जी की पदयात्रा रूट और हेल्थ अपडेट।

Premanand Maharaj: अभी कहां तक सीमित थी यात्रा?

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route
अभी कहां तक सीमित थी यात्रा? (Image- Social Media)

पिछले कुछ दिनों से महाराज जी के स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी नियमित पदयात्रा को काफी सिमित कर दिया था। इस दौरान वह सिर्फ अपने आश्रम के आस-पास ही पदयात्रा कर रहे था। आश्रम के पास ही महाराज जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही थी, लेकिन स्थान के अभाव की वजह से दर्शन ढंग से नहीं कर पा रहे थे। दर्शन न कर पाने की वजह से भक्तों में थोड़ी निराशा थी।

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route: अब कहां तक होगी भव्य पदयात्रा?

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route
अब कहां तक होगी भव्य पदयात्रा? (Image- Social Media)

प्रेमानंद महाराज जी ने अपनी भव्य पदयात्रा फिर से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए उन्होंने पुराने मार्ग को ही अपनाया है। पहले यह पदयात्रा श्री कृष्णम शरणम सोसाइटी से शुरू होकर केलि कुंज आश्रम तक होती थी। एक बार फिर से गुरुवार को रात करीब 3 बजे, महाराज जी प्रेम मंदिर के पीछे स्थित सुनरख तिराहा पर अपने परिकर के साथ पहुंचे और यहां से उन्होंने डेढ़ किलोमीटर के करीब अपने केलि कुंज आश्रम के लिए पदयात्रा शुरू की। इस खबर से भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। भक्तों ने इस पूरे मार्ग पर फूलों से रंगोली बनाई और राधा नाम का कीर्तन करते हुए महाराज जी का स्वागत किया। पदयात्रा का पूरा मार्ग आस्था में डूब गया था।

Premanand Maharaj Health: अब कैसे हैं प्रेमानंद महाराज?

Premanand Ji Maharaj Padyatra Route
अब कैसे हैं प्रेमानंद महाराज? (Image- Social Media)

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज जी का एक क्लिप वायरल हुआ था। इस वीडियो क्लिप में उनका चेहरा सुजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था, यह वीडियो 3-4 साल पहले की बताई जा रही है। इसके बाद उनके आश्रम से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज अब स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। इसके अलावा उन्होंने भक्तों से भी विनती की है कि केवल सही जानकारी शेयर करें। महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर कोई भ्रामक खबर या वीडियो शेयर करने से बचें।

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Health Update: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद, दिया संत के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।