अपने फोन की बैटरी Health बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी टिप्स

Summary :

Phone Battery Health: अगर आप भी अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप आजमा सकते हैं। ऐसे बढ़ाएं बैटरी Health फोन की बैटरी अगर जल्दी-जल्दी ड्रेन होने लगे तो समझ लीजिए कि इसकी सेहत पर असर पड़ चुका है। फोन के साथ अगर कुछ सावधानियां रखी जाए तो इसकी बैटरी को लंबे समय से अच्छा रखा जा सकता है। इसके लिए शाओमी ने भी टिप्स शेयर की है। शाओमी ने जारी की एडवाइज शाओमी ने हाल ही में एक बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके…

Phone Battery Health

Phone Battery Health: अगर आप भी अपने फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

ऐसे बढ़ाएं बैटरी Health

फोन की बैटरी अगर जल्दी-जल्दी ड्रेन होने लगे तो समझ लीजिए कि इसकी सेहत पर असर पड़ चुका है। फोन के साथ अगर कुछ सावधानियां रखी जाए तो इसकी बैटरी को लंबे समय से अच्छा रखा जा सकता है। इसके लिए शाओमी ने भी टिप्स शेयर की है।

शाओमी ने जारी की एडवाइज

शाओमी ने हाल ही में एक बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत शाओमी, रेडमी के फोन की बैटरी खराब होने पर कम दाम पर रिप्लेस कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाओमी ने बैटरी की हेल्थ को ठीक रखने के लिए कुछ सलाल दी है।

साइंटेफिक चार्जिंग- शाओमी ने सलाह दी है कि फोन को ओवरचार्जिंग और डीप डिस्चार्ज करने से बचें. डीप डिस्चार्ज से मतलब है कि फोन को कभी भी पूरी तरह से स्विच ऑफ हो जाने तक डिस्चार्ज नहीं करना चाहिए।



टेम्प्रेचर- फोन और उसकी बैटरी के लिए बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ठंड भी ठीक नहीं होती है।

मॉइसचर- फोन नमी से दूर रखें और देखें कि कभी भी इसमें कुछ लिक्विड न जाने पाए। खासतौर पर बारिश के मौसम में इसमें नमी की समस्या हो सकती है।

ये आदतें भी करती हैं बैटरी को खराब

अगर आप हाई-एंड गेम्स, वीडियो प्लेयर, कैमरा और सोशल मीडिया जैसे हाई एनर्जी वाले ऐप्स का बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो भी से आपकी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है और समय के साथ खराब भी हो सकती है। अगर आप फोन में लो पावर मोड का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके फोन की डिस्प्ले ब्राइटनेस को कम करता है, डिवाइस के परफॉर्मेंस को बैलेंस करता है और सिस्टम एनिमेशन को कम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan