कैसे दिखेगा आपका टीवी नए जैसा?
स्मार्ट टीवी तो आज कल ज़्यादातर घरों में होते ही है जो की आपके घरों में काफ़ी जगह ले लेते हैं। जैसा की आप जानते है, ज़्यादातर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी आपको घर में आराम से बैठकर थिएटर जैसा अनुभव देते हैं, लेकिन जब वो इस्तेमाल में नहीं होते हैं, तो उन पर धूल जम जाती है। सैमसंग अब इस समस्या का एक बेहतरीन समाधान लेकर आया है, जहाँ आपका स्मार्ट टीवी इस्तेमाल में न होने पर भी बिलकुल नए जैसा दिखेगा।
आइए जानते है सैमसंग के नए मार्किट लॉन्चेस के बारे में
Samsung के QLED और OLED स्मार्ट टीवी का 2024 संस्करण जल्द ही 4K वॉलपेपर बनाने में सक्षम होगा, जो स्मार्ट टीवी के एंबियंट मोड में होने पर चालू हो जाएगा। इससे ये सुनिश्चित होगा कि आपका स्मार्ट टीवी आपके घर की साज – सजावट से मेल खाता हो। आप सभी AI टीवी को इस्तेमाल करके अपने स्मार्ट टीवी पर अलग – अलग तरह के AI वॉलपेपर लगाने के लिए पूर्वनिर्धारित थीम में से चुन सकते हैं, जिसमें “हैप्पी हॉलिडे” या “पार्टी” जैसे विकल्प शामिल हैं।
क्या कहा सैमसंग वाईस प्रेसिडेंट चेओल्गी किम ने?
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के वाईस प्रेसिडेंट चेओल्गी किम ने कहा, “जेनरेटिव वॉलपेपर हमारे ग्राहकों को स्क्रीन पर निजीकरण करने का एक नया विकल्प देता है , जिससे उन्हें अपने टीवी को आसानी से कस्टमाइज़ करने की आज़ादी मिलती है जो असल में उनके स्टाइल को दर्शाता है।”
सैमसंग के ये नए AI टीवी, सैमसंग के फ्रेम टीवी के विस्तार जैसा लग रहे है , जो बंद होने पर भी टीवी को नए जैसा रखने के लिए कुछ डिजिटल उपकरण देती है । नए AI वॉलपेपर जनरेटर के साथ, आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपका टीवी पुराना दिखाई देगा, बल्कि वो AI वॉलपेपर और नए फीचर्स से भरा होगा।
कहाँ लॉन्च होगा सैमसंग का ये नया टीवी ?
सैमसंग फिलहाल इस फीचर को साउथ कोरिया, नार्थ अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में शुरू कर रहा है, जबकि सैमसंग ने ये दावा किया है की वो इस टीवी को 2025 में भारत सहित वैश्विक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
लेकिन आपको ये पता होना चाहिए की इस AI टीवी को इस्तेमाल करने से ज़्यादा बिजली की खपत हो सकती है, क्योंकि आपको अपने टीवी डिस्प्ले को हर समय चालू रखना होगा , खासकर OLED स्मार्ट टीवी की तुलना में QLED वाले स्मार्ट टीवी पर।


Download Android App
Download iOS App




