Scam: आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से लोग फ्रॉड मैसेज और कॉल का शिकार होते हैं। ऐसे में लोगों के पास ब्लॉक करने या स्पैम रिपोर्ट करने का ऑप्शन होता है, लेकिन हाल ही में सरकार ने बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है।
ये तीन स्टेप्स आएंगे काम
डिपार्टमेंट ऑफ Telecommunication (DoT) ने यूजर्स को धोखाधड़ी वाले कॉल और संदेशों से बचने के लिए तीन सरल कदम अपनाने की सलाह दी है। इन उपायों के जरिए यूजर को भविष्य में फर्जी कॉल और मैसेज नहीं आएंगे दूरसंचार विभाग ने अब तक 1 करोड़ सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं।
DoT की मदद से पाएं छुटकारा
DoT ने यूजर्स को फर्जी कॉल और SMS से बचने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। हाल के दिनों में फर्जी कॉल और मैसेज के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इस समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने गंभीर उपाय किए हैं। कुछ महीनों पहले, सरकार ने ऐसे फर्जी कॉल और मैसेज की रिपोर्टिंग के लिए Chakshu पोर्टल लॉन्च किया था। साथ ही, दूरसंचार विभाग (DoT) और ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन पर लगाम लगाएं।
फर्जी कॉल्स और मैसेज की करें रिपोर्ट
आजकल, स्मार्टफोन केवल कॉल करने या सुनने के लिए नहीं हैं; उपयोगकर्ता इनका इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने और अन्य कार्यों के लिए भी करते हैं। इस स्थिति में, थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। धोखाधड़ी कॉल और मैसेज के जरिए हैकर्स यूजर्स को नुकसान पहुंचाते हैं।


Download Android App
Download iOS App





