व्हाट्सएप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन हैकिंग और साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं
ऐसे में अब यूजर यह जान सकता है कि उसके व्हाट्सएप अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं, कैसे आइए जानते हैं
अगर किसी के व्हाट्सएप पर अनजान कॉन्टैक्ट दिखाई देते हैं, जिन्हें उन्होंने कभी जोड़ा ही नहीं है, तो यह साफ है कि उनका अकाउंट हैक हो चुका है
अगर कोई अनजान शख्स बिना आपकी जानकारी के आपके अकाउंट पर चैट कर रहा है तो यह भी हैकिंग का संकेत है
अगर कोई व्यक्ति बार-बार कोशिश करने के बाद भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पा रहा है, तो हो सकता है कि किसी हैकर ने उसके अकाउंट को हैक कर लिया हो
हैकिंग से बचने के लिए सबसे पहले टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें और स्ट्रॉन्ग पिन बनाएं
अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध संदेशों को नज़रअंदाज़ करें
अगर आपको लगता है कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है तो वह तुरंत व्हाट्सएप की हेल्पलाइन पर संपर्क करें



Download Android App
Download iOS App











