Toyota Hyryder: टोयोटा हाइराइडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है और 50,817 रुपये कीमत वाला फस्टिव पैकेज इसे फ्री में दिया जा रहा है। लिमिटेड एडिशन को 13 एक्सेसरीज मिली हैं जिनमें नए मड फ्लैप, डोर वाइसर, फ्रंट और रियर बंपर, हेडलैंप्स, लोगो, बॉडी क्लैडिंग, फेंडर्स और बूट के साथ डोर हैंडल्स पर क्रोम गार्निश शामिल हैं।
लॉन्च हुआ फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन
भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करती है। इसी बीच टोयोटा ने भी एक गाड़ी के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है। यह टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी के हाई-स्पेक G और V वेरिएंट में उपलब्ध है।
ये एक्सेसरीज मिल रहे हैं फ्री
एक्सटीरियर
मडफ्लैप
स्टेनलेस स्टील इन्सर्ट के साथ डोर वाइजर
फ्रंट बम्पर गार्निश
रियर बम्पर गार्निश
हेडलाइट गार्निश
हुड एम्बलम
बॉडी क्लैडिंग
फेंडर गार्निश
बूट डोर गार्निश
क्रोम डोर हैंडल
इंटीरियर
सभी मौसम के अनुकूल 3D मैट
लेगरूम लैंप
डैशकैम
Toyota Hyryder G And V Variant: इंजन
इसके G वैरिएंट वन-बिलो-टॉप वैरिएंट है और V पूरी तरह से लोडेड वैरिएंट है। दोनों वेरिएंट ही माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ आते हैं। इसका G वैरिएंट CNG इंजन ऑप्शन के साथ भी आती है।
Toyota Hyryder G And V Variant: फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 6-स्पीकर आर्कमिस साउंड सिस्टम, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। साथ ही हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैडल शिफ्टर्स (केवल AT के लिए), वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कीलेस एंट्री भी दी गई है।
Toyota Hyryder G And V Variant: सेफ्टी फीचर्स
पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), वाहन स्थिरता नियंत्रण (VSC), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे एडवांस फीटर्स दिए गए हैं।
Toyota Hyryder G And V Variant: कीमत
टोयोटा हाइडर की एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक है। यह भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App







