Hydrogen तकनीक से चलेंगे Truck, TATA Motors ने शुरू किया ट्रायल

Summary :

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी Hydrogen ट्रक ट्रायल को मंजूरी

टाटा मोटर्स ने Hydrogen तकनीक से चलने वाले ट्रकों का ट्रायल शुरू किया है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रायल को मंजूरी दी है। ये ट्रायल देश के विभिन्न राज्यों में दो साल तक चलेगा। Hydrogen से चलने वाले ट्रक शून्य-कार्बन उत्सर्जन करेंगे और एक बार टैंक भरने पर 500KM की रेंज देंगे।

भारत की सड़को में पेट्रोल, डीजल और EV वाहनों को चलते हुए देखा होगा लेकिन अब इनसे एक कदम आगे TATA ने Hydrogen से चलने वाले ट्रक का ट्रायल शुरू कर दिया है। बता दें कि TATA MOTORS ने भारतीय बाजार में 5 स्टार रेटिंग के साथ कई शानदार गाड़ियां और ट्रक लॉन्च किए है। अब कंपनी ने hydrogen से चलने वाले ट्रक का ट्रायल शुरू कर दिया है।

Truck

कहां-कहां होगा ट्रकों का ट्रायल

TATA के Hydrogen तकनीक से चलने वालें ट्रकों को परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रायल की अनुमति दी। बता दें कि Hydrogen तकनीक से चलने वाले ट्रक का दो साल तक ट्रायल होगा, यह ट्रायल देश के अलग अलग राज्यों में किया जाएगा। TATA के अलग अलग पेलोड के 16 ट्रक का कलिंगनगर, पुणे, मुंबई, वदोडरा, जमशेदपुर और DELHI-NCR में किया जाएगा। सफल ट्रायल के बाद ही इन ट्रकों को लॉन्‍च किया जाएगा।

Hyundai: Creta के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कैसे चलेंगे Hydrogen तकनीक से ट्रक

Hydrogen से चलने वाले ट्रक लगभग CNG GAS की तरह ही सामान होंगे। लेकिन Hydrogen महत्वपूर्ण ईंधन माना जाता है और यह शून्य-कार्बन उतसर्जित करता है। बता दें कि  Hydrogen से चलने वाले वाहन H2-ICI और H2-FCEV तकनीक से संपन्न होंगे। एक बार Hydrogen टैंक भरवाने पर लगभग 500KM की रेंज दे सकता है

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।