‘X’ monetization policy: यह बदलाव उस समय आया है जब कंपनी को विज्ञापनदाताओं के साथ बढ़ते तनाव का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें एक समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल है जिसने प्लेटफॉर्म का बहिष्कार किया था।
‘X’ मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव
X ने अपने क्रिएटर्स के लिए भुगतान नीति में बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे अब विज्ञापनों पर निर्भरता कम होगी। पहले क्रिएटर्स को उनके पोस्ट में दिखाए गए विज्ञापनों से होने वाली कमाई का हिस्सा मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने अपनी रणनीति बदल दी है और क्रिएटर्स को भुगतान उनके कंटेंट पर X के प्रीमियम यूजर्स से मिलने वाले इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा।
X की तरफ से आया बदलाव
X की तरफ से बदलाव उस समय आया है, जब कंपनी को विज्ञापनदाताओं के साथ बढ़ते तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इसमें एक ग्रुप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शामिल है. इस ग्रुप ने प्लेटफॉर्म का बहिष्कार किया था। इसका सीधा मतलब है कि क्रिएटर्स को अब उन पोस्टों के लिए भुगतान मिलेगा, जिन पर अधिक इंगेजमेंट आती है।
क्रिएटर के पेडआउट प्रतिशत में बदलाव!
हालांकि, X ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि क्रिएटर के पेडआउट प्रतिशत में बदलाव होगा या नहीं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पोस्ट पर इंगेजमेंट बढ़ने से भुगतान में वृद्धि हो सकती है, जिससे यूजर्स को केवल विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही अब क्रिएटर्स पहले से ज्यादा कमाई कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बता दें कि इस मोनेटाइजेशन पॉलिसी में आगे और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
क्रिएटर्स की चिंता होगी दूर
एक्स की ये नई पॉलिसी उन क्रिएटर्स की चिंता दूर कर सकता है, जिन्होंने अपनी कमाई के हिस्से में कमी की शिकायत की थी। इसके अलावा, प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को कम विज्ञापन देखने को मिलते हैं। साथ ही प्रीमियम+ टियर पर बिलकुल भी विज्ञापन नहीं होते।


Download Android App
Download iOS App






