New Car: अगर आप भी नई कार खरीदने प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है, पढ़ें और जानें कार खरीदने समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कौन सी है वो 5 बातें
भारत में फेस्टिव सीजन की शुरू हो चुका है। इस दौरान तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां डिस्काउंट ऑफर देती है। वहीं, बहुत से लोग इन ऑफर को देखकर नई कार खरीदते हैं, लेकिन कार खरीदना सिर्फ शोरूम से गाड़ी निकालना भर नहीं है। कार के मालिक बनने के साथ ही कई जिम्मेदारियां भी आ जाती है। इसलिए कार खरीदने से पहले कुछ अहम बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। जिसके बारे में हम यहां पर आपको बता रहे हैं।
मेंटेनेंस कॉस्ट
नई कार की रेगुलर सर्विस करवानी पड़ती है, जो बहुत ही जरूरी होती है। सर्विसिंग का खर्च कार के मॉडल और कंपनी के मुताबिक अलग-अलग होता है। समय के साथ कार के पार्ट्स खराब होने पर उन्हें बदले के लिए पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।
रिपेयर का खर्च
कार मशीनरी चीजें होती है, जिसमें खराबी आना लाजमी है। जिसकी मरम्मत के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको कुछ इमरजेंसी और एक्सीडेंट में रिपेयरिंग का खर्च भी बढ़ जाता है।
लोकल एरिया की कंडीशन
आप जिस इलाके में रहते हैं वहां की सड़कें खराब हैं तो आपकी कार जल्दी खराब हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आपके घर के पास पार्किंग नहीं है तो आपकी कार के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इंश्योरेंस
नई कार हो या फिर पुरानी दोनों को लिए ही इंश्योरेंस बहुत जरूरी है। इसके होने पर निश्चित रहते हैं। यह एक्सीडेंट या इस तरह के किसी और मामले में नुकसान की भरपाई करता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के इंश्योरेंस कवर भी चुन सकते हैं।
कार की सर्विसिंग
नई कार की सर्विस हमेशा ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करवाएं। ये आपको महंगी पड़ सकती है, लेकिन ट्रस्टेड होती है। अगर आप कार की सर्विस किली लोकल मैकेनिक के जरिए करवाते हैं तो यह आपको सस्ता पड़ सकता है, लेकिन ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर जैसा स्टैंडर्ड नहीं मिलेगा।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App








