Skoda Performance: भारतीय बाजार में स्कोडा की कारें ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी ने जून 2025 के मॉडल-वार बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जिनसे पता चलता है कि इस महीने स्कोडा की सबसे अधिक बिकने वाली कार Skoda Kylaq रही। काइलाक ने जून 2025 में कुल 3,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे यह कंपनी की सबसे पसंदीदा SUV बन गई। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से है।

रेस में रहीं ये गाड़ियां भी
दूसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही, जिसकी जून 2025 में 896 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, इसकी सालाना बिक्री में 27% की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि जून 2024 में इसकी बिक्री 1,230 यूनिट्स रही थी। तीसरे स्थान पर रही स्कोडा कुशाक, जिसने सालाना आधार पर 34% की बढ़ोतरी के साथ 793 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, स्कोडा कोडियाक को 130 नए ग्राहक मिले और यह लिस्ट में चौथे स्थान पर रही।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कोडा ऑक्टाविया की जून 2025 में एक भी यूनिट नहीं बिकी, जबकि जून 2024 में इसकी 1 यूनिट की बिक्री हुई थी। कुल मिलाकर, स्कोडा ने जून 2025 में भारतीय बाजार में 5,014 यूनिट्स की बिक्री की।
Also Read- Toyota Glanza पहले से ज्यादा हुई सुरक्षित, अब मिलेंगे कार में 6 Airbags


Download Android App
Download iOS App




